मेरठ, उत्तर प्रदेश
अकेले मेरठ में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 19 लोग सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई तबलीगी जमात में भी मेरठ के कुछ लोग शामिल थे। रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने का मामला खबरों में छाया रहा। मेरठ के सीएमओ के मुताबिक इस परिवार का एक शख्स तीन घरों में भी गया था, इसलिए इलाके के 50 अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।
अहमदाबाद, गुजरात
गुजरात में अबतक कोरोना से छह लोगों की मौत हुई है, जिनमें से तीन मौते अकेले अहमदाबाद में हुई है। अहमदाबाद में फिलहाल 23 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनमें से 14 विदेश से आए थे, दो दूसरे राज्यों से आए थे और सात लोकल संक्रमण की वजह से प्रभावित हुए। इसे देखते हुए प्रशासन मुस्तैद हो गया है। ड्रोन से पेट्रोलिंग हो रही है, सीआरपीएफ की टीम आ चुकी है। जरूरत के सामान लोगों के घरों तक ही पहचाने की कोशिशें हो रही हैं और 1200 बेड का केविड हॉस्पिटल तैयार किया गया है।