कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत में मॉनसून की भी शुरुआत हो चुकी है। मॉनसून की बारिश के साथ ही मच्छरों की संख्या भी खूब बढ़ गई है। ऐसे में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित रोगों का खतरा भी बढ़ा है। कहीं बारिश का जलजमाव तो कहीं गंदगी, मच्छरों की संख्या बढ़ने का कारण बनती है। मच्छरों से होने वाले रोगों का खतरा बढ़ने के बीच इस बात की भी चर्चा हो रही है कि क्या मच्छर भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैला सकते हैं... क्या मच्छरों के काटने से भी कोरोना वायरस संक्रमण फैल सकता है। इसको लेकर कोरोना प्रभावित शीर्ष देशों में शामिल इटली में एक शोध अध्ययन हुआ है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: