Air Ok Pollution Seizure
- फोटो : Amar Ujala
अमेरिका में हुए इस शोध अध्ययन में दावा किया गया है कि लंबे समय तक शहरी प्रदूषण, खासतौर पर नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड के संपर्क में रहने पर कोविड-19 और ज्यादा जानलेवा हो सकता है। ‘दि इनोवेशन’ जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में अमेरिका के 3,122 काउंटियों में जनवरी से जुलाई के बीच अहम प्रदूषकों जैसे पीएम 2.5, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड और ओजोन का विश्लेषण किया गया है।