वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पिछले दिनों हुए एक शोध के मुताबिक, कोविड महामारी के इलाज के बावजूद भी कोरोना वायरस फेफड़ों में लंबे समय तक छिपा रह सकता है। चीन में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें अस्पताल से छुट्टी के 70 दिन बाद भी मरीज पॉजिटिव मिले हैं। साउथ कोरिया, मकाऊ, ताइवान, वियतनाम में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।