कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली दिक्कतें
- फोटो : Adobe Stock
क्या हैं इसके लक्षण?
मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर विष्णुवर्धन ने कहा कि सार्स-सीओवी-2 की रूटीन जीनोमिक निगरानी के तहत RF.5 वैरिएंट पर नजर रखी जा रही थी।
- RF.5 के लक्षण भी दूसरे ओमिक्रॉन वैरिएंट जैसे ही हैं।
- इनमें लोगों को गले में खराश, खांसी, बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द जैसी दिक्कतें हो रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले इक्का-दुक्का ही सामने आ रहे हैं और राज्य के सभी अस्पताल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। मेडिकल कॉलेजों और शिक्षण अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर विशेष कोविड वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कोविड जांच किट और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था भी की जा रही है ताकि समय पर संक्रमित मरीजों की पहचान की जा सके।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।