प्रजनन स्वास्थ्य पर असर
- फोटो : Pixabay
कोरोना संक्रमण का प्रजनन स्वास्थ्य पर असर
अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण से उबरने के दो महीने बाद भी लोगों में शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता में कमी देखने को मिली है। बेल्जियम के 120 पुरुषों पर किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि कोरोनावायरस पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर असर डाल सकता है। अध्ययन में शामिल लोगों को सीवियर एक्यूट रेस्पोरेटरी सिंड्रोम की समस्या थी, लेकिन उन्हें कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं थी।