कोरोना वायरस के कारण संक्रमण
- फोटो : iStock
संक्रमण और मौत के मामलों में भारत दूसरे स्थान पर
महामारी के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना के कारण वैश्विक संक्रमण और मौत के मामलों में भारत अब भी दूसरे स्थान पर है। यूएसए में सबसे ज्यादा संक्रमण और मौत के मामले दर्ज किए गए हैं।
आंकड़ों से पता चलता है कि यूएसए में अब तक (12 जनवरी 2024) कोरोनावायरस से 110,462,560 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, वहीं मृतकों की संख्या 1,191,815 है। वहीं दूसरे स्थान पर भारत में अब तक कोरोना के कुल 45,020,333 मामले रिपोर्ट किए गए और यहां मरने वालों की आधिकारिक संख्या 533,409 है।
भारत के बाद फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, जापान और इटली में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।