कम उम्र में बालों की समस्या
- फोटो : istock
बालों के टूटने की समस्या
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की बीमारियां आपमें बालों के झड़ने का कारण बन सकती हैं। सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (ल्यूपस), सिफलिस, थायरॉयड विकार (जैसे हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म), सेक्स-हार्मोन में असंतुलन या पोषण संबंधी से संबंधित विकारों की समस्या में आपके बाल तेजी से गिर सकते हैं। इसके अलावा प्रोटीन, आयरन, जिंक जैसे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की कमी का भी बालों की सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है।