फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covaxin Update: इन दो शहरों में जल्द होगा कोरोना की देसी वैक्सीन का फेज-3 ट्रायल, यहां जानें विस्तार से

Fri, 25 Sep 2020 06:04 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही 'कोवैक्सीन' - फोटो : ICMR/Amar Ujala
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सभी को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन की रेस में आगे निकले रूस और चीन के अलावा भारत समेत कई देश वैक्सीन पर सफलता के काफी करीब हैं। देश में तीन वैक्सीन आगे चल रही है, जिनमें से एक है- आईसीएमआर और भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही 'कोवैक्सीन'। सीरम इंडिया की वैक्सीन 'कोविशील्ड' और जायडस कैडिला की वैक्सीन 'जायकोव-डी' की तरह 'COVAXIN' के लॉन्च होने की तारीख अभी तय नहीं है। लेकिन यह वैक्सीन अपने ट्रायल के आखिरी चरण में है। देश के दो और शहरों में इसके अंतिम चरण का ट्रायल होने जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'कोवैक्सीन' (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ट्विटर
  • भारत की इस देसी वैक्सीन 'COVAXIN' को लेकर उत्तर प्रदेश से अच्छी खबर आई है। यहां के दो प्रमुख शहरों में इस वैक्सीन के तीसरे फेज का ह्यूमन ट्रायल शुरू होगा। इसकी अनुमति मिल गई है।  लेकर यूपी से गुड न्यूज आई है। भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही इस कोरोना वैक्सीन से देश को बड़ी उम्मीद है। अबतक के ट्रायल में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
  • वैक्सीन का ट्रायल लखनऊ और गोरखपुर में हो रहा है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही कोविड वैक्सीन 'COVAXIN' के फेज-3 के ट्रायल की अनुमति प्रदान की गई है। अक्तूबर में लखनऊ के एसजीपीजीआई और गोरखपुर में भारत बायोटेक के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज इस ट्रायल को लीड करेगा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • खबरों के मुताबिक, भारत बायोटेक कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल के दौरान चिकित्सा शिक्षा के अपर मुख्य सचिव डॉ रजनीश दुबे के संपर्क में रहेगा। इस दौरान उन्हें समय-समय पर वैक्सीन ट्रायल की गतिविधियों से अवगत कराते रहना होगा। भारत बायोटेक वैक्सीन को लखनऊ और गोरखपुर के लोगों पर प्रयोग कर सकेगी।
विज्ञापन

  • मालूम हो कि भारत बायोटेक कंपनी ने कोरोना वैक्सीन के लिए वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता किया है। सेंट लुइस में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ कोरोना की सिंगल खुराक वैक्सीन- चिंप एडीनोवायरस के लिए एक लाइसेंस समझौते पर कंपनी ने हस्ताक्षर किया है। खबरों के मुताबिक, कंपनी के पास अमेरिका, जापान और यूरोप को छोड़कर अन्य सभी बाजारों में वैक्सीन को देने अधिकार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Coronavirus Vaccine - फोटो : Amar Ujala
  • खबरों के मुताबिक, इस वैक्सीन के पहले चरण का परीक्षण सेंट लुइस विश्वविद्यालय की इकाई में होगा, जबकि नियामक मंजूरियां हासिल करने के बाद भारत बायोटेक अन्य चरणों का परीक्षण भारत में भी करेगी। बता दें कि भारत में तीन कंपनियां कोरोना की वैक्सीन बनाने की रेस में आगे चल रही हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीनों वैक्सीन की प्रगति के बारे में चर्चा की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें