कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर अब लोगों के लिए तमाम तरह की समस्याओं का कारण बनती जा रही है। लोगों को मन में तरह-तरह के सवाल आ रहे है, ऐसा ही एक सवाल है, क्या एक बार संक्रमण की चपेट में आ जाने के बाद दोबारा संक्रमित होने का खतरा नहीं रहता है? यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब तक के अध्ययनों में विशेषज्ञ बताते रहे हैं कि एक बार संक्रमण हो जाने के बाद शरीर उस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी तैयार कर लेता है जिससे अगली बार संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है।
द माउंट सिनाई स्कूल ऑफ़ मेडिसिन के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया है कोविड-19 का पहला संक्रमण पूरी तरह से लोगों को दोबारा से होने वाले संक्रमण से सुरक्षित नहीं करता है।