आज के समय में स्वस्थ तरीके से गर्भधारण और बिना किसी जोखिम के बच्चे को जन्म देना, काफी कठिन टास्क हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में करोड़ों लोग किसी न किसी रूप में इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती उम्र, मोटापा, धूम्रपान-शराब की आदत और तनाव ने इस खतरे को और भी बढ़ा दिया है। लिहाजा लोगों के लिए प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करना कठिन होता जा रहा है। अगर गर्भधारण हो भी जाता है तो कई लोगों में मिसकैरेज की समस्या शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को प्रभावित करने वाली हो सकती है।
डॉक्टर कहते हैं, बार-बार गर्भपात होना किसी भी दंपती के लिए भावनात्मक और शारीरिक रूप से मुश्किल हो सकता है। कई बार गर्भधारण होने के बावजूद कुछ सप्ताह बाद गर्भ अपने आप समाप्त हो जाता है। आपने भी अपने आस-पास इस समस्या से परेशान कई लोगों को जरूर देखा होगा।
ऐसे में सवाल ये है कि कुछ लोगों में बार-बार मिसकैरेज की समस्या क्यों बढ़ जाती है और इस खतरे को कैसे कम किया जा सकता है?