फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अलर्ट: असामान्य ब्लीडिंग को पीरियड्स की गड़बड़ी समझकर न करें इग्नोर, जान लीजिए इसके खतरे

Mon, 16 Nov 2026 09:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग, संबंध बनाने के बाद खून आना या मेनोपॉज के बाद स्पॉटिंग को नजरअंदाज न करें। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सर्वाइकल कैंसर भी शामिल है। सही कारण जानने के लिए समय पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
Periods - फोटो : Freepik.com
लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने हमारे हार्मोनल स्वास्थ्य को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। महिलाओं में हार्मोनल समस्याओं का उनके मासिक धर्म पर असर पड़ सकता है। इसके कारण पीरियड्स की समस्या होने, कभी ज्यादा तो कभी कम ब्लीडिंग होने या बीच में हल्की स्पॉटिंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। हार्मोन्स में बदलाव के अलावा तनाव, थायरॉइड की परेशानी और गर्भाशय से जुड़ी कुछ समस्याएं भी इसका कारण हो सकती है।

लेकिन हर बार असामान्य ब्लीडिंग को पीरियड्स की गड़बड़ी समझकर इग्रोन करना सही नहीं है। कुछ मामलों में यह सर्वाइकल कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकती है। खासतौर पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद खून आने, पीरियड्स के बीच ज्यादा ब्लीडिंग होने या मेनोपॉज के बाद खून दिखने की समस्याएं हो रही हैं तो इनकी जांच जरूरी है।

अगर आपको भी असामान्य ब्लीडिंग की समस्या बनी रहती है तो इसके कारणों का पता लगाना और समय रहते इसका इलाज कराना जरूरी हो जाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पीरियड्स में ब्लीडिंग - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पीरियड्स की स्थिति पर सभी महिलाओं को गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए। अगर इसमें किसी भी तरह की दिक्कत है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूरी है। पीरियड्स में असामान्य ब्लीडिंग की समस्या को अनदेखा करना कई बार आपके लिए मुश्किलों को बढ़ाने वाला हो सकता है।

सर्वाइकल कैंसर के संभावित लक्षणों में पीरियड्स के समय के अलावा भी ब्लीडिंग की दिक्कत हो सकती है। 
 
  • दो पीरियड्स के बीच खून आना या बार-बार स्पॉटिंग होना।
  •  शारीरिक संबंध बनाने के बाद ब्लीडिंग होना।
  • मेनोपॉज के बाद खून आना।
  • पीरियड्स का पहले से ज्यादा भारी या लंबे समय तक चलना।
विज्ञापन

3 of 4
पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग की समस्या - फोटो : Freepik.com
ब्लीडिंग के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हर बार असामान्य ब्लीडिंग कैंसर का संकेत नहीं होती। हार्मोन में बदलाव, गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल, गर्भाशय में फाइब्रॉइड या पॉलिप, संक्रमण और योनि में सूखापन के कारण भी इस तरह की दिक्कतें देखी जाती रही हैं। महिलाओं में थायरॉइड की समस्या या गर्भावस्था से जुड़ी स्थितियों के कारण भी ब्लीडिंग हो सकती है।
 
  • सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से यानी सर्विक्स की कोशिकाओं में असामान्य बदलाव के कारण होता है।
  • जब सर्विक्स के ऊतकों में असामान्य बदलाव या कैंसर होता है, तो वहां की सतह संवेदनशील हो सकती है।
  • ऐसे में शारीरिक संबंध के बाद या पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग हो सकती है। हालांकि यह लक्षण दूसरी सामान्य समस्याओं में भी दिखाई देता है।
विज्ञापन

4 of 4
समय रहते लें डॉक्टर की सलाह - फोटो : Freepik.com
कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?

डॉक्टर कहते हैं, अगर बार-बार असामान्य ब्लीडिंग हो, संबंध बनाने के बाद खून आए या मेनोपॉज के बाद स्पॉटिंग दिखे तो इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दें और स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलें। डॉक्टर जरूरत के अनुसार पेल्विक, एचपीवी टेस्ट, पैप स्मीयर या अल्ट्रासाउंड की सलाह दे सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं, सभी महिलाओं को नियमित रूप से स्क्रीनिंग कराते रहना चाहिए भले ही आपमें कोई लक्षण नहीं हैं।



--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें