जुलाई महीने के साथ आमतौर पर देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की शुरुआत हो जाती है। बरसात की फुहार जहां भीषण गर्मी से राहत लेकर आती है, हालांकि बारिश की शुरुआत के साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ने लग जाता है। इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव होते देखा जा रहा है, लिहाजा सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार और खांसी जैसे वायरल संक्रमण के लक्षण भी तेजी से बढ़ने लगे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों में वायरल संक्रमण का खतरा अधिक देखा जाता है। ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, मेट्रो, बस और भीड़भाड़ वाली जगहों पर संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यही कारण है कि आसपास अगर एक व्यकित बीमार हो तो बाकी लोग भी वायरल संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं।
क्या आप भी सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान हैं? अगर हां तो आइए जान लेते हैं कि इससे कैसे बचा जा सकता है?