फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी की गाइडलाइन, जरूर पढ़ें ये चेतावनी

Wed, 05 Feb 2020 04:58 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
WHO Advisory about Corona Virus - फोटो : Amar Ujala
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ बेहद खतरनाक और जानलेवा कोरोना वायरस अब तक दुनिया के 23 देशों में डिटेक्ट हो चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने इसे इंटरनेशनल हेल्थ इमेरजेंसी यानी अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। केवल चीन में 20 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 425 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर के दो लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस से प्रभावित होने के संदेह पर निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
corona virus - फोटो : social media
भारत में भी कोराना वायरस के तीन केस सामने आ चुके हैं। इस बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इस बीमारी और वायरस का इलाज खोजने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच कोरोना वायरस से बचाव और इसके इलाज को लेकर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिशानिर्देश जारी किया है। WHO की चेतावनी के बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
Antibiotic medicine
एंटीबॉयोटिक कारगर उपाय नहीं
कोरोनावायरस को लेकर एक अफवाह फैल रही है कि एंटिबॉयोटिक से इसका इलाज हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) का कहना है कि एंटिबॉयोटिक केवल वैक्टीरिया से फैलने वाले इंफेक्शन में काम करते हैं। यह किसी वायरस के खिलाफ काम नहीं करता है। ऐसे में कोरोना नाम के इस नए और खतरनाक वायरस से लड़ने में एंटिबॉयोटिक कोई काम नहीं करेंगे।
 

4 of 8
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस की अभी तक कोई दवा या टीका नहीं है
कोरोना वायरस से बचाव या फिर इसका इलाज करने के लिए अब तक कोई खास दवा उपलब्ध नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इलाज के कुछ विशेष उपायों का अध्ययन किया जा रहा है और निदान के लिए इसका परीक्षण किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वैज्ञानिक इस बारे में हो रही रिसर्च कर रहे संस्थानों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
चीन से लौटा युवक पहुंचा अस्पताल(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से कोई भी संक्रमित हो सकता है
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि सभी उम्र के लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। अस्थमा, हृदय रोग या मधुमेह जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमन होने का खतरा ज्यादा है। 
विज्ञापन

6 of 8
vaccine
क्या निमोनिया की वैक्सीन कोरोना वायरस से बचाने में काम करेगी?
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ये पूरी तरह से एक अफवाह है। WHO का कहना है कि निमोनिया के लिए दी जाने वाली न्यूमोकॉकल वैक्सीन इस बेहद खतरनाक कोरोना वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान नहीं करती है। ये वायरस बिल्कुल नया है और इसके लिए एक अलग और नई वैक्सीन की जरूरत है। फिलहाल डॉक्टर और वैज्ञानिक इस वायरस के लिए नई वैक्सीन बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
noodles
क्या चाइनीज फूड खाने से फैल सकता है कोरोना वायरस?
सोशल मीडिया में एक और अफवाह फैल रही है कि चाइनीज फूड से कोरोना वायरस फैल रहा है। ऐसे में लोगों को चाइनीज फूड और चाइनीज रेस्तरां में जाना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। ये बात पूरी तरह से गलत है। WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चाइनीज फूड को कोरोना वायरस फैलने का माध्यम नहीं माना है। इसलिए यह गलत है कि चाइनीज नूडल्स या अन्य चाइनीज फूड आइटम खाने से आप कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
क्या पालतू जानवरों से फैल सकता है कोरोना वायरस?
अब तक किसी रिसर्च में यह बात साबित नहीं हुई है कि कुत्ते, बिल्ली, खरगोश या अन्य पालतू जानवर इस खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है। अब तक इन पालतू जानवरों से लोगों में कोरोना फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद डॉक्टर पेट्स को छूने के बाद अच्छी तरह से हैंडवॉश करने की  सलाह देते हैं ताकि किसी भी प्रकार का बैक्टीरिया न फैले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें