कोरोना वायरस के गंभीर खतरे से निपटने के लिए दुनिया को काफी समय से इसके वैक्सीन का इंतजार है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन समेत कई देश कोरोना की वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं, लेकिन यह अभी तक बाजार में उपलब्ध नहीं हो सकी है। हालांकि कुछ देशों के वैक्सीन लगभग तैयार हैं यानी वो ट्रायल के अंतिम चरण में हैं। इन टीकों के पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में उत्साहजनक सफलता मिलने के बाद ही वैज्ञानिक यह दावा करने में लगे हुए हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन जल्द ही लोगों तक पहुंच जाएगी। आइए जानते हैं उन तीन वैक्सीन के बारे में, जिनको लेकर कहा जा रहा है कि ये दमदार हैं और तैयार हो चुकी हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि ये वैक्सीन कब तक बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी?