फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: ब्रिटेन में शुरू हो गया टीकाकरण, 90 साल की महिला को दी गई कोरोना की वैक्सीन

Tue, 08 Dec 2020 02:10 PM IST
सोनू शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
1 of 6
स्वास्थ्यकर्मी से बात करतीं मारग्रेट कीनान - फोटो : PTI
कोरोना वैक्सीन को लेकर ब्रिटेन से एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। वहां मंगलवार यानी आज से टीकाकरण शुरू हो गया है और इस क्रम में एक 90 वर्षीय महिला को कोरोना की वैक्सीन दी गई है। महिला उत्तरी आयरलैंड की रहने वाली है, जिसका नाम मारग्रेट कीनान है। मारग्रेट कीनान को फाइजर/बायो-एन-टेक की वैक्सीन दी गई है। इसी के साथ वह दुनिया की पहली ऐसी शख्स बन गई हैं, जिन्हें ये वैक्सीन दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य ब्रिटेन के कोवेंट्री में स्थित यूनिवर्सिटी अस्पताल में उन्हें यह टीका दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारग्रेट कीनान का कहना है कि उन्हें सबसे पहले वैक्सीन देने के लिए चुना गया और वो वैक्सीन लेने के बाद गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे जन्मदिन से कुछ दिन पहले मिला एक बेहतरीन तोहफा है और उम्मीद है कि मैं अब पहले ही तरह ही जीवन जी सकूंगी, साथ ही अपने परिवार के लोगों से भी मिल सकूंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
मारग्रेट कीनान ने वैक्सीन लेने के लिए अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित किया और कहा कि जब मैं 90 साल की उम्र में वैक्सीन लगवा सकती हूं तो बाकी लोग क्यों नहीं लगवा सकते। हालांकि ब्रिटेन में वैक्सीन लगवाना अनिवार्य नहीं किया गया है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन के दवा नियामक ने फाइजर की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अस्थायी मंजूरी दी थी, जिसके तहत मंगलवार से टीकाकरण शुरू हो गया। फाइजर ने अपनी वैक्सीन को लेकर कुछ दिन पहले ही एक रिपोर्ट जारी की थी और दावा किया था कि उनकी वैक्सीन 95 फीसदी तक प्रभावी है और कोरोना से बचाने में कारगर है। कंपनी का कहना था कि उसकी वैक्सीन इस्तेमाल में लाए जाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है, जिसके बाद ब्रिटेन के दवा नियामक ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रिटेन के अलावा फाइजर की इस वैक्सीन को बहरीन ने भी मंजूरी दे दी है। वहां भी जल्द ही लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा दवा कंपनी 'फाइजर इंडिया' ने भारत में भी अपनी वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए भारतीय दवा नियामक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से अनुमति मांगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हालांकि भारत में फाइजर की वैक्सीन को लेकर कुछ चुनौतियां भी हैं। जैसे कि, इसे माइनस 70 डिग्री तापमान पर स्टोर करने की जरूरत है। इसके अलावा भारत में इस वैक्सीन की डिलीवरी भी एक बड़ी चुनौती होगी। दरअसल, छोटे कस्बों या शहर से दूर के इलाकों में वैक्सीन को माइनस 70 डिग्री तापमान पर रख पाना काफी मुश्किल होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें