फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना के टीके पर बड़ी खबर, अब लोगों को दो वैक्सीन एक साथ मिलाकर दी जाएगी

Sat, 12 Dec 2020 09:58 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
हाल के दिनों में कोरोना की वैक्सीन को लेकर कई अच्छी खबरें सुनने को मिली हैं, जिसमें सबसे बड़ी ये थी कि ब्रिटेन में टीकाकरण शुरू हो गया। इसके अलावा वैक्सीन बना रही कई कंपनियों ने अपनी-अपनी वैक्सीन को काफी असरदार बताया था। अब वैक्सीन को लेकर ही एक अच्छी खबर ये आ रही है कि रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने कहा है कि दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन के एक अंश के इस्तेमाल की उसकी पेशकश को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, आरडीआईएफ और स्पूतनिक-वी वैक्सीन को विकसित करने वाले गमलेया इंस्टीट्यूट ने पिछले महीने यानी 23 नवंबर को एस्ट्राजेनेका कंपनी को उसकी कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के दौरान स्पूतनिक-वी वैक्सीन के दो अंश में से एक का इस्तेमाल करने की पेशकश की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
अब परीक्षण के दौरान लोगों को स्पूतनिक-वी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की खुराक मिलाकर दी जाएगी। बयान में कहा गया, 'एस्ट्राजेनेका ने आरडीआईएफ के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और इस साल के अंत तक उसकी वैक्सीन के साथ स्पूतनिक-वी के एडी26 घटक का चिकित्सकीय परीक्षण शुरू किया जाएगा।' 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आरडीआईएफ का कहना कि इस परीक्षण से एस्ट्राजेनेका को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या दोनों वैक्सीन के संयोजन से इसका असर बढ़ सकता है। आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के साथ पुणे स्थित कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने करार किया है, जिसके तहत भारत में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का ट्रायल और उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाल ही में रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-वी को लेकर एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें इसे कोरोना वायरस से लड़ने में 95 फीसदी तक असरदार होने का दावा किया गया है। माना जा रहा है कि इस वैक्सीन की पहली डिलीवरी अगले साल जनवरी में हो जाएगी। जिन देशों ने इस वैक्सीन के लिए रूस से समझौता किया है, उन्हें इसकी पहली खेप मार्च 2021 की शुरुआत से मिलने लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें