प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
एलेक्जेंडर गिन्ट्सबर्ग के मुताबिक, 'स्पूतनिक-वी' 96 फीसदी मामलों में प्रभावी है। बाकी बचे चार फीसदी टीकाकृत व्यक्तियों को बहती नाक, खांसी और मामूली बुखार की शिकायत होगी, लेकिन फेफड़े प्रभावित नहीं होंगे। अंतरिम अनुसंधान के परिणामों के अनुसार, 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन की प्रभावकारिता पहली खुराक के बाद 42वें दिन 95 फीसदी से अधिक है, बशर्ते कि एक मरीज को दूसरी खुराक भी मिली हो।