कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर में 120 से ज्यादा वैक्सीन पर शोध जारी है, जिनमें से 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के स्टेज में है। इस बीच ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका(AstraZeneca) की वैक्सीन को बड़ी सफलता मिली है। इस वैक्सीन (AZD1222) के पहले और दूसरे फेज के ह्यूमन ट्रायल में वैक्सीन सफल साबित हुई है और अब तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। खबरों के मुताबिक, भारत में इसकी लॉन्चिंग से पहले वैक्सीन का ट्रायल भी किया जाएगा। यह वैक्सीन भारत को कबतक मिलेगी, भारत में कब इसका ट्रायल होगा, वैक्सीन का कब और कितना उत्पादन होगा, वैक्सीन महंगी होगी या सस्ती होगी? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से: