फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine: भारत, अमेरिका, ब्रिटेन,चीन, रूस समेत अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन को लेकर क्या है अपडेट

Wed, 03 Jun 2020 03:50 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दुनिया को कोरोना की वैक्सीन का इंतजार है। दुनिया के कई देश इसके लिए प्रयासरत हैं। भारत समेत कई देशों में वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है और कई जगहों से सकारात्मक खबरें आ रही है। भारत की चार वैक्सीन के शुरुआती नतीजे अच्छे आए हैं, जिनका ट्रायल एडवांस स्टेज में है। चीन, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में भी ट्रायल के सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में वैक्सीन को लेकर किसी भी देश से खुशखबरी आ सकती है। आइए जानते हैं कि वैक्सीन को लेकर किस देश में क्या अपडेट स्थिति है। 
विज्ञापन

2 of 11
वैक्सीन ने बढ़ाई उम्मीद - फोटो : Amar Ujala
भारत: 14 में से चार वैक्सीन ने बढ़ाई उम्मीद
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बीते 28 मई को एक साक्षात्कार में कहा था कि देश में कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए 14 कंपनियां जुटी हैं। इनमें से चार कंपनियों की वैक्सीन प्री-क्लिनिकल ट्रायल के एडवांस स्टेज में है। 10 वैक्सीन को बायोटेक्नोलॉजी विभाग से फंडिंग देने की सिफारिश की गई है। पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेश जाधव के मुताबिक, कंपनी वैक्सीन के लिए पांच तरीकों पर काम कर रही है।
विज्ञापन

3 of 11
वैक्सीन के नतीजे सकारात्मक - फोटो : अमर उजाला
भारत बायोटेक: वैक्सीन पर पूरा भरोसा
  • भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से विकसित वैक्सीन ने भी पिछले दिनो पॉजिटिव डेवलपमेंट दिखाया है। कंपनी के सीईओ डॉ. कृष्ण मोहन एला का कहना है कि वह खुद एक वैज्ञानिक हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वैक्सीन के नतीजे सकारात्मक होंगे। उन्होंने कहा है कि आने वाला एक महीना बहुत महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि वैक्सीन कोरोना के खिलाफ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को तैयार करने में कारगर होगी। 

4 of 11
Vaccine
अमेरिका: मॉडर्ना वैक्सीन ट्रायल के दूसरे दौर में
  • अमेरिका के बोस्टन स्थित बायोटेक कंपनी मॉडर्ना ने भी बड़ी उम्मीद दिखाई है। मई के तीसरे हफ्ते में वैक्सीन के पहले फेज के ट्रायल से जुड़ी अच्छी खबर आई थी। जिन पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया था, उनके शरीर में उम्मीद से कहीं ज्यादा इम्यूनिटी बढ़ी, जबकि साइडइफेक्ट मामूली थे। Moderna Inc. कंपनी ने कहा है कि वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल दूसरे दौर में है। अब 600 लोगों में दो अलग-अलग डोज की वैक्सीन टेस्ट की जाएगी। वहीं, तीसरे फेज में 30 हजार लोगों पर ट्रायल जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

5 of 11
coronavirus vaccine in China - फोटो : Social Media
चीन: 100 मिलियन डोज तैयार करने का लक्ष्य
  • चीनी सरकार को उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक उनकी वैक्सीन बाजार में उतरने को तैयार होगी। चीन की राजधानी बीजिंग स्थित बायोटेक कंपनी सिनोवेक ने दावा किया है कि वह वैक्सीन बनाने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुकी है। कंपनी ने वैक्सीन के 100 मिलियन डोज तैयार करने का लक्ष्य रखा है। दावा है कि उसकी वैक्सीन 99 फीसदी सफल होगी, लेकिन फिलहाल समस्या ये है कि उसे ट्रायल के मरीज ही नहीं मिल रहे। इसके लिए कंपनी ने ब्रिटेन से संपर्क किया है। 
विज्ञापन

6 of 11
वैक्सीन प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
रूस: सेना पर वैक्सीन का ट्रायल
रूस में वैक्सीन का प्री क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है, बुधवार से ही वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल निर्धारित कर दिया गया था। रूस की सेना ने कहा है कि उसने दर्जनों वालंटियर्स वैक्सीन ट्रायल के लिए चुने हैं। मालूम हो कि रूस में 47 वैक्सीन डेवलपमेंट के अलग-अलग स्टेज में हैं।
विज्ञापन

7 of 11
कोरोना का टीका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
ब्रिटेन: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन 
  • ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन के व्यापार सचिव आलोक शर्मा के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने जो वैक्सीन तैयार की है, उसके क्लिनिकल ट्रायल के बहुत अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उनका मानना है कि गर्मी का मौसम खत्म होने तक वैक्सीन की डोज तैयार हो सकती हैं।

8 of 11
Coronavirus - फोटो : Pexels
अमेरिका: उम्मीदें...और भी हैं
  • अमेरिका में मॉडर्ना के अलावे कई कंपनियां वैक्सीन को लेकर काम कर रही है। अमेरिका की EpiVax और नीदरलैंड्स की Intravacc कंपनी ने वैक्सीन बनाने को लेकर हाथ मिलाया है। कंपनियों को उम्मीद है कि इसी साल की आखिरी तिमाही यानी सितंबर से दिसंबर के बीच वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू हो जाएगा। 

9 of 11
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
अमेरिका संग जर्मनी: अक्टूबर तक वैक्सीन का दावा
  • अमेरिकन कंपनी Pfizer ने दावा किया है कि अक्तूबर तक वैक्सीन तैयार हो जाएगी।वैक्सीन के लिए शोध में जर्मनी की BioNtech कंपनी भी साथ दे रही है। जर्मनी में मई में इंसानों पर पहला ट्रायल हो चुका है, जबकि अमेरिका में भी जल्द ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है। इधर, पेंटागन में अमेरिकी सेना के कर्नल वेंडी सैमंस-जैक्सन ने कहा है कि साल के अंत तक अमेरिका के कई हिस्सों में वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है।

10 of 11
Research
तुर्की संग रूस: 22 केंद्रों पर रिसर्च
कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने को लेकर रूस और तुर्की के बीच बीते मंगलवार को करार हुआ है। तुर्की ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग तरीके इस्तेमाल किए हैं। खबरों के मुताबिक, तुर्की के 22 केंद्रों पर वैक्सीन तैयार करने को लेकर रिसर्च हो रही है। 
विज्ञापन

11 of 11
Research
कनाडा में भी पिछले दिनों वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी दी गई थी। वहीं, भविष्य में होने वाले टीकाकरण अभियान को लेकर सरकार ने 3.7 करोड़ सीरिंज तैयार कराने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इन तमाम प्रयासों के अलावा भी वैक्सीन तैयार करने को लेकर रिसर्च चल रही हैं। दुनियाभर के लोग जल्द से जल्द वैक्सीन आने की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें