फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: इस देश में अब गर्भवती महिलाओं को भी लगाई जाएगी वैक्सीन, प्राथमिकता सूची में किया गया शामिल

Thu, 21 Jan 2021 02:53 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनिया के कई देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन और इस्रायल आदि देश शामिल हैं। हालांकि अभी तक किसी भी देश में बच्चों या फिर गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन अब इस्रायल ने गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन की प्राथमिकता सूची में शामिल किया गया है, यानी अब वो भी वैक्सीन ले सकेंगी। यहां के एक वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। दरअसल, इस्रायल में इस हफ्ते कोरोना संक्रमण की जटिलताओं के कारण कई गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से कम से कम एक को वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ गई थी और उसकी डिलीवरी ऑपरेशन द्वारा करानी पड़ी। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसी महिलाओं को भी वैक्सीन देने का फैसला किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, इस्रायल ने 19 दिसंबर 2020 को टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत पहले स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। इस्रायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 22 लाख 72 हजार से अधिक लोगों को फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की खुराक दी गई है, जिसमें पांच लाख 50 हजार लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस्रायल में टीकाकरण से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में शोध के अभाव के बावजूद, 'जब जैविक तर्क को देखते हैं, तो हम यह आकलन करते हैं कि मौजूदा कोरोना वैक्सीन से गर्भ और भ्रूण को कोई खतरा नहीं है।' फाइजर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि गर्भवती महिलाओं पर टीके का उपयोग 'एक स्वास्थ्य नियामक संगठन का निर्णय है।' 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
यूरोपीय दवा नियामक ने पिछले महीने कहा था कि फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन को कोरोना संक्रमण आधार पर गर्भवती महिलाओं को भी दिए जाने पर विचार करना चाहिए। हालांकि भारत में कोवैक्सीन टीका विकसित करने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने साफतौर पर कहा है कि बीमार, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऐसे लोगों को भी वैक्सीन नहीं लेने की दी गई है सलाह 
  • भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन पर एक फैक्टशीट जारी किया है और कहा है कि जिन्हें एलर्जी की शिकायत है, तेज बुखार है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, जो ब्लीडिंग डिसऑर्डर से ग्रसित हैं और जो लोग खून पतला करने की दवाई ले रहे हैं, उन्हें भी कोरोना का टीका लेने से बचना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें