फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Vaccine India: भारत में बन रहे तीनों टीकों के बारे में कितना जानते हैं आप, कबतक आएगी वैक्सीन?

Tue, 06 Oct 2020 04:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus Vaccine - फोटो : Twitter/Amar Ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। भारत भी इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में शामिल है और यहां के लोग भी यही चाहते हैं कि जल्द कोई कारगर और सुरक्षित वैक्सीन टीकाकरण के लिए उपलब्ध हो। रूस और चीन ने वैक्सीन तैयार कर ली है और खबरों के मुताबिक, इमेरजेंसी अप्रूवल के तहत लोगों को लगाना भी शुरू कर दिया है। इधर भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन आदि देश भी वैक्सीन पर सफलता के बहुत करीब हैं। भारत सरकार को उम्मीद है कि कोरोना का टीका साल 2021 की पहली तिमाही यानी मार्च तक उपलब्ध हो जाएगा। देश में तीन वैक्सीन इस रेस में आगे चल रहे हैं। आप इन टीकों के बारे में कितना जानते हैं? आइए हम आपको बताते हैं, इन्हें तैयार करने वाली कंपनियों से लेकर इनके बारे में अपडेट जानकारी तक...
विज्ञापन

2 of 7
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सरकार को उम्मीद है कि मार्च 2021 तक टीकों का फेज-3 ट्रायल पूरा हो जाएगा और नियामक एजेंसी से हरी झंडी भी मिल जाएगी। देश में कोविड के तीन टीकों का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है, जिनमें से दो वैक्सीन मार्च तक लॉन्च हो सकते हैं। पिछले ही हफ्ते वैक्सीन निर्माताओं के साथ सरकार ने बैठक की, जिसमें वैक्सीन की उपलब्धता से लेकर उसके अप्रूवल और वितरण की चुनौतियों पर चर्चा की गई। बीते रविवार संडे संवाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कह चुके हैं कि सरकार जुलाई 2021 तक 40 से 50 करोड़ डोज उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। आइए जानते हैं तीनों वैक्सीन के बारे में: 
विज्ञापन

3 of 7
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Serum/Pixabay/Twitter
कोविशील्ड(Covishield) वैक्सीन
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी ने वैक्सीन तैयार की है।
  • यह नॉन-रेप्लिकेटिंग वायरल वेक्टर वैक्सीन है।
  • भारत में एस्ट्राजेनेका से करार के तहत पुणे की कंपनी इसे तैयार कर रही है। 
  • देश में यह वैक्सीन फिलहाल दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल से गुजर रही है। 

4 of 7
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कितनी होगी कीमत
  • सीरम इंडिया इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला के मुताबिक, कोविशील्ड की कीमत 1,000 रुपये के करीब हो सकती है। लेकिन भारत के अलावा निम्न और मध्यम आय वाले देशों (LMICs) के लिए एक अंतरराष्ट्रीय करार के तहत वैक्सीन महज तीन डॉलर यानी करीब 225 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। मालूम हो कि इसके लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गावी एलायंस जैसी संस्थाओं के साथ साझेदारी हुई है। 
विज्ञापन

5 of 7
स्वदेशी वैक्सीन Covaxin - फोटो : Twitter@ICMR
पहली स्वदेशी वैक्सीन Covaxin
  • इसे आईसीएमआर के नेशनल वायरोलॉजी संस्थान की मदद से हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी विकसित कर रही है। 
  • यह एक तरह की इनऐक्टिवेटेड वायरस वैक्सीन है।
  • यह वैक्सीन दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल से गुजर रही है। 
  • संभावित कीमत: खबरों के मुताबिक, वैक्सीन की कीमत काफी कम रखी जाएगी। यह 100 रुपये से भी कम हो सकती है। हालांकि नियामक संस्था से अप्रूवल के बाद ही सही कीमत  का पता चल पाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
Zycov-D Corona Vaccine - फोटो : Twitter@RT
जायकोव-डी (Zycov-D) वैक्सीन
  • इसे भारतीय फॉर्मास्यूटिकल कंपनी जायडस कैडिला विकसित कर रही है। 
  • यह एक तरह की डीएनए आधारित वैक्सीन (DNA Based Vaccine) है।
  • यह वैक्सीन भी ह्यूमन ट्रायल के दूसरे चरण से गुजर रही है। 
  • संभावित कीमत: कंपनी ने इस वैक्सीन की कीमत को लेकर जानकारी सामने नहीं रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जुलाई तक 25 करोड़ लोगों के टीकाकरण का प्लान
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बीते रविवार को संडे संवाद में बताया है कि सरकार जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ लोगों के टीकाकरण की योजना बना रही है। इसके लिए वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ डोज उपलब्ध कराने की तैयारी है। संभवत: कोरोना से सुरक्षा के लिए वैक्सीन की दो डोज जरूरी होगी। यानी 50 करोड़ डोज में 25 करोड़ लोग कोरोना से सुरक्षित हो जाएंगे। शुरुआत में स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी वैक्सीन के भंडारण और टीकाकरण को लेकर फ्रेमवर्क तैयार करने में लगी है। 


                                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें