फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर अमेरिका और कनाडा से आई अच्छी खबर, जानिए ताजा अपडेट्स

Mon, 14 Dec 2020 01:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus vaccine updates - फोटो : Pixabay/Amarujala
दुनियाभर के लोग कई महीनों से कोरोना की वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होता दिख रहा है। ब्रिटेन में जहां टीकाकरण शुरू हो चुका है, वहीं अमेरिका में भी इसकी शुरुआत होने ही वाली है। दरअसल, हाल ही में अमेरिका ने फाइजर की वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दी है। अमेरिका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की टीकाकरण से जुड़ी समिति ने शनिवार को 16 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को टीका देने के समर्थन में मतदान किया। यह टीका लगाए जाने के साथ ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो जाएगी। आइए जानते हैं वैक्सीन से जुड़े ताजा अपडेट्स...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फाइजर कंपनी ने कोरोना के टीकों की पहली खेप मिशिगन स्थित अपने गोदाम से रवाना भी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोदाम से ट्रकों में भरकर टीकों की 1,84,275 शीशियों को रवाना किया गया। ये खेप अमेरिका में पहले से तय 636 जगहों पर पहुंचाई जाएगी। 'ऑपरेशन वार्प स्पीड' के तहत अगले हफ्ते में राज्यों के 636 अस्पतालों और क्लीनिकों में यह टीका पहुंचाया जाएगा। दरअसल, अमेरिका में कोरोना की यह वैक्सीन ऐसे समय में उपलब्ध हुई है, जब वहां संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या सबसे अधिक है। अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है, ऐसे में विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि जब तक एक बड़ी आबादी को वैक्सीन नहीं लग जाती, तब तक स्थिति खराब ही बनी रहने की आशंका है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस से जुड़े व्हाइट हाउस में उनके कुछ अधिकारियों को इस सप्ताह की शुरुआत में कोरोना वायरस का टीका लगा दिया जाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले दो अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। उनका कहना है कि ऐसा करने के पीछे का मकसद व्हाइट हाउस में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकना है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शुरुआत में व्हाइट हाउस के कितने अधिकारियों को टीका लगाया जाएगा और डोनाल्ड ट्रंप और माइक पेंस को भी यह टीका लगाया जाएगा या नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइजर की वैक्सीन का सार्वजनिक वितरण स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सिग होम और देखभाल केंद्रों में काम करने वाले लोगों तक ही सीमित होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
कनाडा पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप - फोटो : Twitter/@JustinTrudeau
कनाडा पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा में भी कोरोना वैक्सीन की पहले खेप पहुंच चुकी है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को एक तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें वैक्सीन की शीशियों को विमान से उतारते देखा जा सकता है। दरअसल, कनाडा के स्वास्थ्य नियामक ने हाल ही में फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को मंजूरी दी थी। देशभर में वैक्सीन को 14 वितरण स्थलों में भेजा जाएगा। ऐसी संभावना है कि सबसे पहले क्यूबेक प्रांत में टीका लगाना शुरू किया जाएगा। कनाडा सरकार ने हाल ही में फाइजर और बायोएनटेक के साथ अपने करार में संशोधन किया है ताकि वो इस महीने दो लाख 49 हजार टीकों का वितरण कर सकें।   
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कनाडा ने फाइजर के अलावा छह अन्य वैक्सीन निर्माताओं के साथ भी करार किया है और वह तीन अन्य टीकों की समीक्षा कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा ने अपने नागरिकों की जरूरत से ज्यादा खुराकों का ऑर्डर दिया है और सरकार अतिरिक्त खुराक गरीब देशों को दान करने की योजना बना रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश के नागरिकों से अपील की कि वो मास्क पहनना जारी रखें, भीड़ से बचें और संक्रमितों के संपर्क में आने की जानकारी देने वाली सरकारी ऐप डॉउनलोड करें। उन्होंने वैक्सीन को लेकर कहा, 'यह अच्छा समाचार है, लेकिन कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। अब और अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें