फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वैक्सीन बनाने के करीब है ये अमेरिकी कंपनी, अन्य देशों की भी है नजर

Tue, 16 Jun 2020 03:36 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना की वैक्सीन का पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार है। दुनियाभर में कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों की करीब 80 से ज्यादा टीमें काम कर रही हैं। बहुत सारी वैक्सीन ट्रायल के शुरुआती स्टेज में हैं तो वहीं कई वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल यानी इंसानी शरीर पर परीक्षण के स्टेज में पहुंच चुकी है। खबरों के मुताबिक दुनियाभर की करीब छह वैक्सीन अपने लक्ष्य के करीब है। इन्हीं में से एक है अमेरिकी कंपनी माडर्ना की वैक्सीन। 
विज्ञापन

2 of 7
Vaccine Company Moderna - फोटो : Instagram
  • अमेरिका की बायोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना थेराप्यूटिक्स कोरोना से लड़ने के लिए ऐसी वैक्सीन बना रही है जो मानव शरीर की इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता को कोरोना वायरस के खिलाफ खड़ा करेगी और उसे मजबूत करेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
  • मॉडर्ना की यह वैक्सीन शरीर में कोरोना वायरस को फैलने से रोकेगी। इसके लिए कंपनी ने कमजोर और लगभग निष्क्रिय वायरस जीन को इंसान के शरीर में डालने की तैयारी की है, ताकि शरीर में इसके प्रति इम्यूनिटी का विकास हो जाए। 

4 of 7
कोरोना वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पिक्सा
  • जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने इसके लिए कोरोना वायरस का उपयोग नहीं किया है, बल्कि वैज्ञानिकों ने कोरोना का जेनेटिक कोड तैयार किया है। इसका एक छोटा हिस्सा शरीर में इंजेक्शन के जरिए डाला जाएगा। यह शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाएगा और शरीर कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
  • मॉडर्ना ने इस बात की पुष्टि की है कि वह जुलाई में 30 हजार लोगों के ऊपर अपनी नई वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल करेगा। अमेरिकी कंपनी की इस वैक्सीन पर अमेरिका के अलावा अन्य देशों की भी नजर है। अन्य देश भी इस वैक्सीन को उम्मीद भरी नजर से देख रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
  • एक खबर यह भी है कि इस्रायल अपने नागरिकों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना से वैक्सीन लेने की तैयारी में है। कंपनी के साथ इस्रायली सरकार की बातचीत चल रही है। इस्रायल की मीडिया वाईएनईटी ने यह जानकारी दी है। हालांकि सरकार की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
  • मालूम हो कि कोरोना वायरस के कारण दुनिया के कई देश बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों पर एक तरह का ब्रेक लगा हुआ है। भारत में अनलॉक के तहत गतिविधियां शुरू हुई है, लेकिन पहले जैसी स्थिति आने में अभी बहुत वक्त लग सकता है। ऐसे में वैक्सीन तैयार हो जाना बड़ी राहत होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें