कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन को लेकर जैसे-जैसे अच्छी खबरें सामने आ रही हैं, दुनियाभर की सरकारों ने इसके उत्पादन या इसे हासिल करने की तैयारी तेज कर दी है। भारत में भी कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है। देश में तीन वैक्सीन का ट्रायल तो चल ही रहा है, जबकि दो और कपंनियों से वैक्सीन के सौदे को लेकर बात हो रही है। सभी पांचों फार्मा कंपनियों से कहा गया है कि तीन दिन के भीतर रोडमैप तैयार कर के दें, ताकि उनकी वैक्सीन को मंजूरी मिलते ही कितनी कीमत और कितने समय में खुराक तैयार कर दे पाएंगी। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से: