फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी

Wed, 20 Jan 2021 10:52 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
भारत बायोटेक ने कोरोना वैक्सीन को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, देश के दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन) के विशेषज्ञों की समिति ने नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन के पहले चरण के ट्रायल के लिए मंजूरी दे दी है, जिसे भारत बायोटेक ने विकसित किया है। कंपनी ने हाल ही में दवा महानियंत्रक को चिट्ठी लिखी थी और 'नेजल वैक्सीन' के पहले और दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल (नैदानिक परीक्षण) के लिए मंजूरी मांगी थी। एक अधिकारी ने बताया कि अगर यह वैक्सीन कारगर हुई तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत बायोटेक के मुताबिक, शुरुआत में नाक से दी जाने वाली इस वैक्सीन का ट्रायल पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर और हैदराबाद जैसे शहरों में किया जाएगा। कंपनी नागपुर में एक अस्पताल से ट्रायल को लेकर पहले ही करार कर चुकी है। इस वैक्सीन की सबसे खास बात ये है कि नाक के जरिए दी जाने वाली यह वैक्सीन कोरोना की एकल खुराक वैक्सीन है। 
विज्ञापन

3 of 5
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
क्या अधिक प्रभावी है यह वैक्सीन? 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, शोध में यह पाया गया है कि नाक से दी जाने वाली वैक्सीन कंधे पर इंजेक्शन के जरिए दिए जाने वाले टीके के मुकाबले अधिक प्रभावी होती है। पिछले साल सितंबर में ही इस वैक्सीन को बनाने वाले शोधकर्ताओं ने दावा किया था कि यह वैक्सीन अधिक व्यापक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पैदा करती है।  

4 of 5
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock
छह देशों में सप्लाई की जाएगी स्वदेशी वैक्सीन

देश में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम तो शुरू हो ही गया है और अब कोविशील्ड और कोवैक्सीन की सप्लाई बुधवार से दूसरे देशों में भी की जाएगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, स्वदेशी वैक्सीन मालदीव, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशल्स को सहायता स्वरूप दिए जाएंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI
देश में अब तक कितने लोगों का हुआ टीकाकरण? 

चार दिन में देश में कुल 6.31 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को शाम छह बजे तक 1,77,368 स्वास्थ्यकर्मियों का टीका लगाया गया। वहां पहले दिन की अगर बात करें तो दो लाख के करीब लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें