फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं भारतीय, सर्वे में सामने आई इसकी बड़ी वजह

Fri, 18 Dec 2020 05:51 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI
ब्रिटेन और अमेरिका में जहां बड़े स्तर पर कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का काम चल रहा है, तो वहीं कई अन्य देश भी हैं जो टीकाकरण अभियान शुरू कर चुके हैं। भारत में भी माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में ही लोगों को वैक्सीन मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं। हालांकि उससे पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या लोग वैक्सीन लगवाना चाहेंगे? इसको लेकर कई देशों में सर्वे (सर्वेक्षण) हो रहे हैं। भारत में भी ऐसा ही एक सर्वे किया गया है, जिसमें यह पाया गया है कि भारतीय कोरोना की वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली स्थित लोकल सर्किल (स्थानीय क्षेत्रों) के एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि लोग वैक्सीन लगवाने से क्यों कतरा रहे हैं। इसके पीछे दो कारण बताए जाते हैं। पहला ये कि सितंबर के बाद से संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है और दूसरा ये कि लोग वैक्सीन के दुष्प्रभावों को लेकर चिंता में हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
इस सर्वे में 18 हजार लोगों को शामिल किया गया था। इसके मुताबिक, करीब 69 फीसदी लोगों ने बताया कि फिलहाल टीकाकरण करने की कोई खास जरूरत नहीं है। अमेरिका में भी ऐसा ही एक सर्वे हुआ है, जिसमें लोगों से पूछा गया कि क्या वो टीका लगवाएंगे, तो इसके जवाब में करीब 50 फीसदी लोगों ने ना में जवाब दिया। यह सर्वे अमेरिका की वर्जिनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी द्वारा वहां के युवाओं पर किया गया था। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
चूंकि अमेरिका में हाल ही में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है, जिसके तहत वहां अलग-अलग कई जगहों पर लोगों को फाइजर की वैक्सीन दी जा रही है, लेकिन इसके साइड-इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में वहां दो लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन उसके कुछ ही देर बार उनकी तबीयत खराब हो गई। ब्रिटेन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उन्हें इस वैक्सीन को लेने से बचने की जरूरत है। ब्रिटेन के चिकित्सा नियामक का भी यही कहना है कि जिन लोगों को किसी दवा या खाने की कुछ चीजों से एलर्जी हो जाती है, उन्हें फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें