फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: क्या इस हफ्ते भारत में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन को मिलेगी मंजूरी? जानिए ताजा अपडेट्स

Mon, 28 Dec 2020 11:44 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amarujala
ब्रिटेन और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन भारत में यह कब होगा, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और ना ही ये पता चल पाया है कि देश में सबसे पहले कौन सी वैक्सीन को मंजूरी मिलेगी। लेकिन यह संभावना है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को भारत में सबसे पहले आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल सकती है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति इस हफ्ते सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा दिए गए आवेदन की जांच कर सकती है। दरअसल, सीरम इंस्टीट्यूट भारत में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का निर्माण और परीक्षण कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Covishield, Vaccine - फोटो : Twitter@AdarPoonawala
माना जा रहा है कि ब्रिटेन में भी दवा नियामक अगले हफ्ते ऑक्सफोर्ड की 'कोविशील्ड' वैक्सीन को मंजूरी दे सकता है। बताया जा रहा है कि भारतीय अधिकारी ब्रिटिश दवा नियामक के फैसले का ही इंतजार कर रहे हैं। वहां जैसे ही इसके इस्तेमाल की मंजूरी मिलेगी, भारत में भी इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ने हाल ही में दवा नियामक डीसीजीआई की ओर से मांगे गए वैक्सीन से संबंधित अतिरिक्त आंकड़े उपलब्ध कराए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति ने नौ दिसंबर को सीरम इंस्टीट्यूट से वैक्सीन की सुरक्षा और असर को लेकर अतिरिक्त आंकड़े मांगे थे। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस्ट्राजेनेका के मुख्य कार्यकारी पास्कल सोरियट ने दावा किया है कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार कोरोना वैक्सीन वायरस से 95 फीसदी सुरक्षा देगी। यह फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन के बराबर ही कारगर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या कोरोना के नए 'स्ट्रेन' पर भी कारगर होगी ये वैक्सीन? 

पास्कल सोरियट के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की यह वैक्सीन तबीयत ज्यादा खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति से बचाने में 100 फीसदी कारगर है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन कोरोना के नए स्ट्रेन (प्रकार), जिसे 70 फीसदी अधिक संक्रामक माना जा रहा है, के खिलाफ भी प्रभावी 'होनी चाहिए'।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें