दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से चार करोड़ 64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 12 लाख के पार हो गई है। भारत में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अब तक 81 लाख 84 हजार से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि यहां लोग जल्दी से ठीक भी हो रहे हैं और साथ ही मृत्यु दर भी लगातार घट रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत से भी कम हो गई है और इसमें लगातार गिरावट आ रही है। हालांकि पूरी तरह से कोरोना को खत्म करने के लिए वैक्सीन की जरूरत तो पड़ेगी ही। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगी। साथ ही यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि वैक्सीन आ गई तो सबसे पहले किसे मिलेगी और क्या यह मुफ्त में मिलेगी?