फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccine Update: कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल करेगी ये कंपनी, जानें क्या है अपडेट

Thu, 11 Jun 2020 07:46 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। दुनियाभर के वैज्ञानिक और शोधकर्ता वैक्सीन बनाने में जुटे हैं तो विभिन्न देशों की कंपनियों के बीच भी जल्द से जल्द वैक्सीन तैयार करने की होड़ है। ब्रिटेन, अमेरिका, इस्रायल, चीन आदि देशों ने वैक्सीन तैयार कर ली है और ट्रायल के अलग-अलग चरणों में पहुंच चुके हैं। भारत में भी सीरम इंडिया, भारत बायोटेक जैसी कंपनियां वैक्सीन बनाने की रेस में आगे चल रही हैं। इस बीच अमेरिका की एक और कंपनी ने वैक्सीन तैयार कर लेने का दावा किया है, जिसका ह्यूमन ट्रायल यानी इंसानों पर परीक्षण शुरू होने वाला है। कंपनी का दावा है कि अनुमानित समय से काफी पहले ही कंपनी ह्यूमन ट्रायल तक पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 8
कोरोना की वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
अबतक हुए ट्रायल सफल रहे
  • अमेरिका की कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) के अबतक हुए ट्रायल सफल रहे हैं। कंपनी ने बुधवार को मीडिया से यह जानकारी साझा की। बताया कि अब कंपनी आधी जुलाई गुजरने के साथ ही वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू कर देगी।
विज्ञापन

3 of 8
कोरोना की वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
तय समय से पहले करेगी ऐसा
  • जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ह्यूमन ट्रायल के लिए पहले तय किए गए समय से दो महीने पहले ही ऐसा करने जा रही है। कंपनी ने अब तक का काम काफी तेजी से निपटाया। वैक्सीन बनाने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ पहले ही सौदा कर लिया गया है। कंपनी वैक्सीन की एक अरब डोज तैयार करेगी। 

4 of 8
कोरोना की वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अमेरिका और बेल्जियम में ट्रायल
  • अमेरिकी कंपनी ह्यूमन ट्रायल के दौरान 18 से 55 साल के 1,045 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल करेगी। इस ट्रायल में 65 साल या ज्यादा उम्र के भी कुछ लोग शामिल किए जाएंगे, ताकि बुजुर्गों पर भी इसके असर का अध्ययन किया जा सके। कंपनी ने बताया कि ह्यूमन ट्रायल अमेरिका और बेल्जियम में किए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 8
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
आगे चल रही है मॉडर्ना कंपनी
  • मालूम हो कि अमेरिका की बायोटेक कंपनी मॉडर्ना (Moderna Inc) भी कोरोना की वैक्सीन के मामले में काफी आगे चल रही है। कोरोना के 600 मरीजों पर कंपनी अपनी वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर चुकी है। मरीजों पर इसके प्रभाव का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
कोरोना की वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
...और कहां क्या हो रहे प्रयास?
  • कोरोना की वैक्सीन बनाने की होड़ में एस्ट्राजेनेका, सनोफी, फाइजर और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। इन कंपनियों की वैक्सीन के ट्रायल भी अलग-अलग चरणों में चह रहे हैं। मालूम हो कि दुनियाभर में इस समय कोरोना के करीब 10 टीकों का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
डॉ. सुरेश जाधव, कार्यकारी निदेशक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया - फोटो : LinkedIn@Suresh Jadhav
ब्रिटेन की रिसर्च पर भारतीय कंपनी बनाएगी वैक्सीन
  • मालूम हो कि ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्सीन का पहला ह्यूमन ट्रायल सफल हो चुका है। उसने भारत की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ वैक्सीन तैयार करने के लिए समझौता किया है। पिछले दिनों अमर उजाला से बातचीत में कंपनी के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेश जाधव ने यह जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

8 of 8
कोरोना की वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
कबतक आएगी वैक्सीन?
  • आम लोगों पर इस्तेमाल होने के लिए वैक्सीन कबतक तैयार होगी, इस बारे में सटीक तो कुछ नहीं बताया जा सकता, लेकिन कुछ वैज्ञानिक और विशेषज्ञ अगले छह महीने के अंदर वैक्सीन उपलब्ध होने का अनुमान लगा रहे हैं। पिछले दिनों पीएमओ के वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने भी यही बात कही थी कि वैक्सीन तैयार होना एक लंबी प्रक्रिया है और सबकुछ समय पर होता रहा तो भी छह से आठ महीने लग सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: भारत, अमेरिका, ब्रिटेन आदि देशों में कोरोना वैक्सीन को लेकर क्या है अपडेट ?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें