भारत में कोरोना की दो-दो वैक्सीन को एक साथ मंजूरी मिलने के बाद से यहां टीकाकरण का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, रविवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 'कोविशील्ड' और स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। 'कोविशील्ड' वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने विकसित किया है, जबकि इसका उत्पादन भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रही है और 'कोवैक्सीन' को भारत बायोटेक ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के साथ मिलकर बनाया है। अब इन दोनों वैक्सीन को तो मंजूरी मिल गई, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में अभी कोरोना की सात और वैक्सीन भी बन रही हैं? इनमें से कुछ वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं जबकि कुछ फिलहाल प्री-क्लीनिकल ट्रायल के स्तर पर हैं।
आइए जानते हैं इन वैक्सीन के बारे में...