देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ दिन पहले तक जहां संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे थे, अब उसी रफ्तार से घट भी रहे हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि फिलहाल मामले घट रहे हैं तो घटेंगे ही, बल्कि लापरवाही करने पर बढ़ भी सकते हैं। इसलिए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर यानी कोरोना से बचने के उपायों का पालन बहुत जरूरी है और साथ ही वैक्सीन लगवाना भी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 73 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। हर दिन लाखों की संख्या में लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, ताकि इस महामारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। लेकिन अभी भी देश में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो वैक्सीन लगवाने से झिझक रहे हैं। आखिर इसके कारण हैं? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...