कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 35 हजार से अधिक नए मामले आए हैं, जबकि 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 37 हजार से अधिक कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक तीन करोड़ 14 लाख से अधिक मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। यह एक अच्छी खबर है। इसके अलावा टीकाकरण की अगर बात करें तो अब तक 56 करोड़ छह लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं, जिससे लोगों को अपनी जान बचाने में मदद मिली है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर का डर अभी बना हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि नाक से दी जाने वाली वैक्सीन कोरोना को रोकने में 'गेमचेंजर' साबित हो सकती है, लेकिन आखिर यह वैक्सीन आएगी कब, क्या उसे लगवाना ज्यादा सुरक्षित है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...