फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ से जानें: अगर वैक्सीन की पहली खुराक के बाद कोरोना हो जाए तो दूसरी ले सकते हैं या नहीं?

Wed, 07 Apr 2021 10:56 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI
भारत में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना एक लाख से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं और साथ ही इसकी वजह से लोगों की मौतें भी हो रही हैं। हालांकि सरकार ने कहा है कि देश में 10 लाख आबादी पर कोरोना मरीजों और मरने वालों की संख्या दुनिया में सबसे कम बनी हुई है, लेकिन साथ ही सरकार ने यह आगाह भी किया है कि महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए अगले चार हफ्तों के दौरान देश में स्थिति बहुत नाजुक होगी। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने टीकाकरण के बारे में बताया कि देश में 80 से भी कम दिनों में आठ करोड़ से अधिक कोरोना की खुराक दी गई हैं और यह केंद्र और राज्य सरकारों के बीच अच्छे तालमेल की वजह से संभव हो पाया है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन की दूसरी खुराक कब लेनी है, कुछ बदलाव हुआ है?
  • चंडीगढ़ स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. जसविंदर कौर कहती हैं, 'जी हां, वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए जिसने कोविशील्ड लगवाई है, उसके लिए है कि वो चार के बजाय छह हफ्तों बाद दूसरी डोज ले सकता है। पहले ये चार हफ्ते यानी 28 दिन का चक्र था, लेकिन कोवैक्सीन के लिए 28 दिन तक का अंतराल रखा गया है।' 
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कई लोगों को ओवर कॉन्फिडेंस हो गया है कि उन्हें कोरोना नहीं होगा, उनके लिए क्या कहेंगी? 
  • डॉ. जसविंदर कौर कहती हैं, 'कोरोना की ये जो दूसरी लहर है, काफी खतरनाक है। इस बार जो भी संक्रमित हो रहे हैं, उनमें फेफड़े बहुत जल्दी-जल्दी अफेक्ट (प्रभावित) हो रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि जिन्हें अब तक नहीं हुआ है, उन्हें आगे भी नहीं होगा। हाल ही में सभी ने देखा, महाराष्ट्र में केस काफी ज्यादा बढ़ गए हैं, साथ ही कई बड़ी हस्तियों को भी कोरोना हो गया है। इसलिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग (सुरक्षित शारीरिक दूरी) बहुत जरूरी है।' 

4 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना की दोनों वैक्सीन में से कौन-सी लगवाएं, लोग काफी कंफ्यूज हैं? 
  • डॉ. जसविंदर कौर कहती हैं, 'दोनों ही कोरोना वैक्सीन की प्रभावकारिता करीब 100 प्रतिशत है। जहां तक अच्छी वैक्सीन की बात है, जो भी रिसर्च होती हैं वो अलग-अलग विषयों पर होती हैं, किसी में कोविशील्ड अच्छी पाई जाती है तो किसी में कोवैक्सीन बेहतर पाई जाती है। लेकिन ये साफ है कि दोनों ही वैक्सीन में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बन जाती हैं। इस बात का भी ध्यान रखना है कि वैक्सीन केवल एंटीबॉडी बनाती है। वायरस से लड़ने के लिए यानी वैक्सीन लेने के बाद मास्क, सुरक्षित दूरी और हाथ साफ नहीं करेंगे तो कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना बनी रह सकती है।' 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर पहली डोज के बाद कोरोना हो जाए तो दूसरी डोज ले सकते हैं या नहीं? 
  • डॉ. जसविंदर कौर कहती हैं, 'पहली डोज के बाद अगर कोरोना हो गया है तो पहले उसका इलाज यानी कोरोना से ठीक होना है। उसके बाद जब रिपोर्ट निगेटिव आए और डॉक्टर से परामर्श के बाद दूसरी डोज ले सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना के नए केस में एक बार फिर तेजी आ रही है इसकी प्रमुख वजह किसे मानती हैं? 
  • डॉ. जसविंदर कौर कहती हैं, 'जब कोरोना शुरू हुआ था, तब तुरंत लॉकडाउन लग गया था और मूवमेंट ज्यादा नहीं हो पाया। इस वजह से काफी महीनों बाद केस में उछाल आया। लेकिन इस समय सबकुछ खुल चुका है। जैसे ही केस कम हुए, लोगों ने आपस में मिलना-जुलना और समारोह में शामिल होना शुरू कर दिया। जहां भी भीड़ जुट रही है, देख सकते हैं केस वहीं बढ़ रहे हैं। इस बीच लोगों को लग रहा है कि कोरोना हमारे राज्य में या शहर में नहीं है, ये उनकी गलतफहमी है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें