फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना काल में बच्चों को लेकर किस प्रकार की सावधानी है जरूरी? विशेषज्ञ से जानें

Wed, 24 Feb 2021 07:41 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
देश में टीकाकरण अभियान के बीच अब सक्रिय मामलों की संख्या डेढ़ लाख से भी कम हो गई है और कोविड से होने वाली प्रतिदिन औसत मृत्यु की दर भी पिछले हफ्ते सिर्फ 92 रही। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दी। उन्होंने बताया कि देश में अब तक एक करोड़ 17 लाख 54 हजार से भी अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें एक करोड़ चार लाख से अधिक लोगों को पहली खुराक और 12 लाख 61 हजार से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। अभी बच्चों को टीका नहीं लगाया जा रहा है। ऐसे में यह जानना बेहद ही जरूरी हो जाता है कि आखिर इस समय बच्चों को लेकर किस प्रकार की सावधानी रखनी चाहिए? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब...   
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का संक्रमण नहीं होगा? 
  • आईएमए अहमदाबाद में विमेन डॉक्टर्स विंग की अध्यक्ष डॉ. मोना देसाई कहती हैं, 'ऐसा नहीं है, वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना का संक्रमण हो सकता है, बस फर्क इतना है कि अगर आप दोनों डोज ले चुके हैं तो आपको लक्षण नहीं आएंगे और अगर लक्षण आएंगे भी तो वो इतने हल्के होंगे कि घर पर ही साधारण दवाइयों से ठीक हो जाएंगे। आपको फेफड़ों से संबंधी बीमारी नहीं होगी और अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ेगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लगवाने में आपका अनुभव कैसा रहा? 
  • डॉ. मोना देसाई कहती हैं, 'सौभाग्यवश मैं गुजरात में वैक्सीन लेने वाली पहली महिला हूं। 16 जनवरी को मैंने राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिति में वैक्सीन लगवाई। दूसरी डोज भी फरवरी माह में पूरी हो गई। पहली डोज के बाद मुझे हल्का सा बुखार और बदन दर्द महसूस हुआ था और जिस जगह पर वैक्सीन लगी, वहां थोड़ा दर्द रहा। बाकी कोई भी साइड-इफेक्ट नहीं हुआ।' 

4 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या कोरोना पॉजिटिव मां अपने नवजात बच्चे को स्तनपान करा सकती हैं? 
  • डॉ. मोना देसाई कहती हैं, 'जी हां बिल्कुल, अगर कोई महिला स्तनपान करा रही है और वो कोरोना पॉजिटिव हो जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह वायरस कॉन्ट्राइंडीकेटेड नहीं है, यानी ब्रेस्ट फीडिंग कराते वक्त बच्चे में वायरस नहीं जाएगा। बस इतना ध्यान रखना है कि बच्चे को गोद में लेते वक्त मास्क लगाया हो और ग्लव्स पहने हों। एक बात और, अगर गर्भवती महिला भी कोविड पॉजिटिव हो जाती है, तो भी जरूरी नहीं है कि गर्भ में पल रहा बच्चा भी संक्रमित हो।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
इस समय बच्चों को लेकर किस प्रकार की सावधानी रखनी है? 
  • डॉ. मोना देसाई कहती हैं, 'बड़ों के मुकाबले छोटे बच्चों को कोरोना का संक्रमण जल्दी होता है और उनमें वायरल लोड बड़ों के मुकाबले ज्यादा होता है, लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। वो संक्रमित होकर ठीक भी हो जाते हैं, उन्हें न बुखार आता है, न सर्दी-जुकाम और न डायरिया। लक्षण नहीं होने के चलते वो सबके करीब आते-जाते रहते हैं और देखते ही देखते संक्रमित बच्चे सुपर स्प्रेडर बन जाते हैं। इसलिए अगर घर में कोई कोरोना पॉजिटिव है तो घर के बच्चों का भी टेस्ट जरूर करवाएं। बच्चे का भी उपचार कराने की जरूरत है।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें