फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कितना खतरनाक है कोरोना का नया स्ट्रेन और इसके लक्षण क्या हैं? डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही से जानें सबकुछ

Tue, 23 Feb 2021 05:28 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नए कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : iStock/Amarujala
भारत में कोविड से स्वस्थ होने की दर अब बढ़कर 97.24 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को कुल 13 हजार 255 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक देश में एक करोड़ सात लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। हालांकि इस बीच कोरोना के नए स्ट्रेन ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। यहां ब्रिटेन से लौटे कई लोग वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। एम्स के डॉ. रणदीप गुलेरिया ने ये आशंका जताई है कि भारत में कोरोना का नया स्ट्रेन अधिक संक्रामक हो सकता है। यह नया स्ट्रेन कितना खतरनाक है, इसपर मौजूदा वैक्सीन काम करेगी या नहीं, इस नए स्ट्रेन के लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के उपाय क्या हैं? अमर उजाला से खास बातचीत में दिल्ली स्थित एम्स के प्रोफेसर डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही ने इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं, जो आपके लिए जानना बेहद ही जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कितना खतरनाक है नया स्ट्रेन? 
  • डॉ. अमरिंदर सिंह मल्ही कहते हैं, 'यह कोरोना वायरस का म्यूटेटेड स्ट्रेन है, इसलिए यह अधिक संक्रामक और जानलेवा है। यह और अधिक तीव्रता से फैलने वाला नजर आ रहा है। आपने देखा होगा कि लंदन में मृत्यु दर काफी बढ़ गई थी। पिछले मार्च से लेकर अब तक वहां पर सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले देखने को मिले। ये सब नए स्ट्रेन की वजह से ही हुआ।' 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नए स्ट्रेन के लक्षण क्या हैं और ये पुराने स्ट्रेन से कितने अलग हैं? 
  • डॉ. अमरिंदर कहते हैं, 'इस नए म्यूटेटेड स्ट्रेन के लक्षण लगभग पुराने लक्षण (बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश, स्वाद और गंध न पता चलना, आदि) जैसे ही हैं, लेकिन इसमें बुखार ज्यादा तेज आता है और खांसी भी बढ़ कर आती है यानी मरीज ज्यादा खांसता रहता है। इसके अलावा स्वाद और गंध न पता चलने की समस्या भी अधिक तीव्रता के साथ नजर आई है।' 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नए स्ट्रेन पर मौजूदा वैक्सीन काम करेगी या नहीं? 
  • डॉ. अमरिंदर कहते हैं, 'जिनको पहले कोरोना हो चुका था, वह भी इस नए म्यूटेटेड स्ट्रेन के कारण दोबारा से संक्रमित हो रहे हैं। पहले बनी एंटीबॉडी इसपर काम नहीं करेंगी। चूंकि यह वायरस का म्यूटेटेड स्ट्रेन है, इसलिए इसपर मौजूदा वैक्सीन भी ज्यादा कारगर सिद्ध नहीं हो रही है। हालांकि अच्छी बात ये है कि जो हमने वैक्सीन तैयार की है, उसे इस म्यूटेटेड स्ट्रेन के खिलाफ भी अलग से बनाया जा सकता है।'  
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नए स्ट्रेन से बचाव के उपाय क्या हैं? 
  • डॉ. अमरिंदर कहते हैं, 'भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। अगर बहुत ज्यादा जरूरत न हो तो घर से बाहर न जाएं और अगर जाएं तो मास्क जरूर पहन कर जाएं, क्योंकि यह 95 फीसदी तक कोरोना से बचाव कर सकता है। इसके अलावा हाथ धोने और सुरक्षित शारीरिक दूरी जैसे नियमों का भी पालन करें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नए स्ट्रेन के बीच हमारा खान-पान किस तरह का होना चाहिए? 
  • डॉ. अमरिंदर कहते हैं, 'तैलीय चीजें जितनी कम खाएं, उतना ज्यादा बेहतर है। हर आधे घंटे के बाद थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी पीते रहें। मक्खन, मलाई, घी, बटन चिकन, बटन दाल, आदि कम खाएं। सब्जियों में तड़का कम लगाएं, उबली हुई सब्जियां ज्यादा खाएं, हरी सब्जियां ज्यादा खाएं, फलों को अच्छे से धोकर खाएं। ये आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें