फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या भारत में कमजोर पड़ रहा कोरोना? संक्रमण बढ़ा पर तेजी से ठीक हो रहे हैं लोग

Tue, 02 Jun 2020 07:52 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
चेन्नई एयरपोर्ट पर गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे के सामने खड़े स्वास्थ्यकर्मी (File Photo) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस का संक्रमण जिस तेजी से अमेरिका, इटली और ब्रिटेन जैसे देशों में बढ़ा, उसकी अपेक्षा भारत में मामले कम हैं। हालांकि हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट भी बढ़ी है यानी ठीक होने वालों का आंकड़ा भी पहले की अपेक्षा तेजी से बढ़ रहा है। इस जानलेवा वायरस से जंग में केंद्र और राज्य की सरकारें हर संभव प्रयास कर रही हैं। तमाम जोखिमों के बावजूद पूरा स्वास्थ्य महकमा कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सेवारत हैं। इन्हीं प्रयासों का फलाफल है कि अन्य देशों की अपेक्षा भारत की स्थिति थोड़ी बेहतर है। कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के ट्रेंड में ऐसे ही सुधार होता रहा तो जल्दी ही संक्रमित होने वाले लोगों से ज्यादा इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या होगी। आइए, आंकड़ों और कुछ उदाहरणों के जरिए इसे समझने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Coronavirus Test - फोटो : Social Media
संक्रमितों में से करीब आधे लोग ठीक हुए हैं
  • आज से करीब डेढ़ महीने पहले तक कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा करीब 3.3 फीसदी था, जबकि अब यह 2.80 फीसदी के आसपास रह गया है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के करीब पहुंच गया है, लेकिन एक्टिव केसों की संख्या एक लाख से थोड़ी ज्यादा है। राहत की बात यह है कि 96 हजार के आसपास लोग ठीक हो चुके हैं। 

नोट: ग्राफिक्स में आंकड़े 29 मई तक के हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी(File photo) - फोटो : PTI
अन्य देशों के मुकाबले कम मौतें
  • कोरोना से दुनियाभर में अबतक 3.78 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में इससे मरनेवालों की संख्या एक लाख पार कर चुकी है, ब्रिटेन में यह आंकड़ा 39 हजार से ज्यादा है, जबकि भारत में करीब दो लाख संक्रमितों में से मरनेवालों की संख्या 5600 से थोड़ी ज्यादा है। 

नोट: ग्राफिक्स में आंकड़े 29 मई तक के हैं।

4 of 7
एक अस्पताल में खाने के पैकेट बांटे जाने का इंतजार करती युवती(File Photo) - फोटो : PTI
जल्दी ठीक हो रहे हैं लोग
  • देश में अभी एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं, लेकिन बड़ी संख्या में हर रोज लोग ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा रहे हैं। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश के मुताबिक, हल्के लक्षणों वाले कोरोना मरीजों को घर में ही होम क्वारंटीन या सेल्फ आइसोलेशन की इजाजत दी गई है। अगर उनमें लक्षण नहीं बढ़ रहे तो 10 दिन के उसे स्वस्थ माना जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, लोग अपनी इम्यूनिटी की बदौलत खुद भी ठीक हो जा रहे हैं।

नोट: ग्राफिक्स में आंकड़े 29 मई तक के हैं।
विज्ञापन

5 of 7
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
देश में टेस्टिंग बढ़ी
  • केंद्र सरकार के मुताबिक, देश में पहले की अपेक्षा टेस्टिंग सुविधा बढ़ी है। देश के 676 लैबों में कोरोना की जांच की जा रही है। 472 सरकारी हैं जबकि 204 निजी लैब हैं। अबतक 38 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की जा चुकी है। 
विज्ञापन

6 of 7
भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
थोड़ी चिंता की बात
  • कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावा किया है कि अब देश में कोविड-19 संक्रमण का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक प्रसार हो रहा है। इन स्वास्थ्य विशेषज्ञों में आईसीएमआर रिसर्च ग्रुप के दो सदस्य, एम्स के डॉक्टर समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। कुछ विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि आने वाले समय में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। हालांकि सरकार का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा जांच करना, मरीजों का इलाज करना और उन्हें ठीक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लैबकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
समय से जांच, तुरंत इलाज
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या लगातार कम हो रही है। इस बीमारी की समय पर पहचान यानी जांच और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद इसका इलाज मौत के आंकड़े कम होने की बड़ी वजह है। हालांकि महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे प्रदेशो के आंकड़े थोड़ी चिंता जरूर बढ़ाते हैं, लेकिन यहां भी सुधार हो रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें