फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर: आपको और आपके बच्चों को बचाएंगे ये 5 उपाय, विशेषज्ञ पहले ही जता चुके हैं विश्वास

Mon, 05 Jul 2021 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus - फोटो : पिक्साबे
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस महामारी लगभग पिछले डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से हमारे बीच में है, और इसकी दूसरी लहर ने तो भारत में जमकर कहर मचाया। लोग संक्रमित होने के साथ ही काफी संख्या में लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। हालांकि, अब कोरोना की दूसरी लहर थमती हुई जरूर नजर आ रही है, जिसकी वजह से ज्यादातर राज्यों ने अपने राज्यों में लगे लॉकडाउन को हटा दिया है। लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि विशेषज्ञ कोरोना की तीसरी लहर को लेकर आगाह कर चुके हैं। ऐसे में हमारी जरा सी लापरवाही हम पर और हमारे बच्चों पर काफी भारी पड़ सकती है, क्योंकि तीसरी लहर को बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में डॉक्टर्स व विशेषज्ञों द्वारा शुरुआत से कुछ बातें बताई जा रही है, जिनका पालन करके हम तीसरी लहर को भी मात दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इम्यूनिटी का ध्यान
  • जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनको कोरोना काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में हमें अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना बेहद जरूरी है। आप काढ़ा पी सकते हैं, प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। वहीं, बाहर के खाने से, ऑयली, जंक फूड और फास्ट फूड से दूरी बनाना बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन

3 of 6
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक दूरी जरूरी
  • कोरोना काल में लोगों से मिलने का तरीका पूरी तरह बदल गया। लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के लिए कहा गया। आप जब भी लोगों से मिले तो आपको उनसे एक उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। दफ्तर में, दुकान या मॉल में खरीदारी करते समय लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हैंड सैनिटाइजेशन जरूरी
  • कोरोना वायरस हमारे हाथों के जरिए हमारे मुंह, आंख और नाक के रास्ते होकर हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है। ऐसे में हमें अपने हाथों को समय-समय पर साफ करना जरूरी है। जब हम छींकते हैं या खांसते हैं तो अपने हाथ नाक पर लगाते हैं, ऐसे में हमारे हाथों पर ड्रॉपलेट्स आ जाते हैं। इसलिए साबुन व हैंड सैनिटाइजर की मदद से हमें अपने हाथों को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Double mask - फोटो : istock
मास्क
  • डॉक्टर्स से लेकर विशेषज्ञ तक मानते हैं कि कोरोना से बचने में मास्क का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। मास्क पहनने से कोरोना से काफी हद तक बचा जा सकता है। वहीं, अब डबल मास्क पहनने पर भी जोर दिया गया है। आजकल कई तरह के मास्क बाजार में उपलब्ध हैं, जिसमें एन 95 मास्क, सर्जिकल मास्क और कपड़े का मास्क शामिल है। आपको एक ऐसा मास्क पहनना चाहिए जो आपके चेहरे पर पूरी तरह फिट आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
फिट रहना जरूरी
 
  • कोरोना हमारे फेफड़ों पर अटैक करता है, जिसकी वजह से ऑक्सीजन की कमी भी हो जाती है। ऐसी स्थिति कोरोना की दूसरी लहर में देखने को मिली थी। ऐसे में आपको खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योग करना चाहिए। विशेषज्ञ बताते हैं कि पेट के बल लेटना या प्रोनिंग टेक्निक, डीप ब्रीदिंग करना फायदेमंद होता है। वहीं, मेडिटेशन, योगासन, और प्राणायाम के जरिए भी खुद को फिट रखा जा सकता है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें