फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस अलर्ट: अगर आपको भी हो रही हैं ये 4 दिक्कतें, तो आज ही हो जाएं सावधान

Tue, 22 Jun 2021 03:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया समेत भारत के लोगों को भी काफी परेशान किया। दूसरी लहर ने तो भारत के हेल्थ सिस्टम को हिलाकर रख दिया। अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की किल्लत ने तो मासूम लोगों की जान तक ले ली थी। हालांकि, मौजूदा स्थिति पहले से बेहतर नजर आ रही है, और अब कोरोना के केस धीरे-धीरे घटते हुए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच ब्लैक फंगस का कहर जारी है। कई राज्य पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर चुके हैं। ब्लैक फंगस के कुछ शुरुआती लक्षण हैं, जिनकी शुरू में ही पहचान करके इस बीमारी के इलाज में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी दिक्कतें हैं, जो आपको ब्लैक फंगस होने के बारे में शुरुआत में ही बता देती हैं और आपको ऐसे में क्या कदम सबसे पहले उठाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिरदर्द होना
  • कई बार जब हमारे सिरदर्द होता है, तो हम उसे नजरअंदाज करते हैं या फिर कोई दवा खा लेते हैं। लेकिन अगर आपका सिरदर्द लंबे समय तक बना हुआ है और दवा खाने से भी कम नहीं हो रहा है या लौटकर आ रहा है, तो ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। दरअसल, ब्लैक फंगस साइनस पर अटैक करता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को सिरदर्द होता है। इसलिए इसे हल्के में लेने की भूल नहीं करनी चाहिए। ये इसका शुरुआती लक्षण होता है, जिसको पहचानकर आप खुद को इससे बचाने में एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चेहरे पर सूजन या दर्द
  • कई बार जब हम मुंह से गुब्बारे फुला लेते हैं, ज्यादा बोल लेते हैं या फिर ज्यादा हंस लेते हैं, तो ऐसी स्थिति में हमारे मुंह में थोड़ी देर के लिए दर्द होने लगता है। ऐसा होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर आपके चेहरे के एक तरफ बिना वजह सूजन आ रही है, काफी दर्द महसूस हो रहा है, मसूड़ों या दांतों में किसी तरह का दर्द या कोई अन्य तरह की दिक्कत हो रही है। तो ऐसी स्थिति में भी आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नाक पर काले धब्बे
  • हमारे चेहरे पर दाग-धब्बे होना आम बात है, लेकिन अगर आपकी नाक के आसपास वाले हिस्से में काले धब्बे हो रहे हैं, नाक में दर्द हो रहा है, नाक बंद हो रही है आदि। ऐसे में आपको इन्हें हल्के में न लेते हुए डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए। ये सभी ब्लैक फंगस के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं, क्योंकि ब्लैक फंगस व्यक्ति की नाक पर हमला करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चेहरा सुन्न होना
  • ब्लैक फंगस व्यक्ति के चेहरे और मुंह पर भी हमला करता है। ऐसे में अगर आपका चेहरा सुन्ना हो रहा है, मुंह में दर्द हो रहा है, दांत ढीले हो रहे हैं आदि। ऐसे में भी इन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए, ताकि इन लक्षणों को पहचानकर समय रहते इलाज किया जा सके।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें