फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट: बच्चों में कोरोना के दिख सकते हैं ये लक्षण, जानें घर में कैसे करें देखभाल

Tue, 18 May 2021 04:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना से संक्रमित बच्चा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर भारत में तेजी से फैल रही है। इस लहर ने काफी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस बार ये वायरस बुजुर्ग लोगों और युवाओं के साथ-साथ बच्चों को भी संक्रमित कर रहा है। वहीं, कई बच्चों में कोरोना के लक्षण दिख नहीं रहे, तो कई बच्चों में इसके लक्षण काफी कम दिख रहे हैं। ऐसे में बच्चों में इस बीमारी के लक्षणों को समय पर पहचानकर उनका इलाज करना जरूरी है। तो चलिए हम आपको बच्चों में दिखने वाले लक्षण और घर पर उनकी कैसे देखभाल करें, इस बारे में बताते हैं, तो चलिए जानते हैंं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, भारत सरकार के MyGovIndia के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बच्चों में कोरोना के लक्षण समेत कई अन्य दिशा-निर्देश दिए गए। कोरोना की दूसरी लहर में बाकी लोगों के साथ ही बच्चे भी काफी ज्यादा इस वायरस से संक्रमित हैं। ऐसे में बच्चों में कई तरह के सामान्य और असामान्य लक्षण देखे गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये हैं सामान्य लक्षण:

-हल्का बुखार
-खांसी-जुकाम
-सांस लेने में परेशानी
-थकान
-गले में खराश होना
-मांसपेशियों में दर्द
-नाक का लगातार बहना
-खाने में स्वान न आना और सूंघने की क्षमता का कम होने
-कुछ बच्चों में पेट और आंतों से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ कुछ असामान्य लक्षण भी देखे गए हैं।

4 of 6
बच्चों में कोरोना के लक्षण - फोटो : Pixabay
ये हैं असामान्य लक्षण
  • कई अध्ययन बताते हैं कि बच्चों में मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम नाम का एक नया सिंड्रोम भी देखने को मिला है। हालांकि, ये कोई बीमारी नहीं है, लेकिन ये लक्षणों पर आधारित एक सिंड्रोम है और जो इससे पीड़ित हो रहे हैं उनमें हृदय, फेफड़े, रक्त वाहिकाएं, गुर्दे, पाचन तंत्र, मस्तिष्क, त्वचा या आंखों में इंफेक्शन और सूजन देखी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऐसे रख सकते हैं ख्याल
  • अगर बच्चे में लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं तो भी आपको स्क्रीनिंग करवा लेनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चे के कोरोना पॉजिटिव होने का पता आसानी से लगाया जा सकता है। वहीं, अगर बच्चों को गले में खराश, खांसी-जुकाम, मांसपेशियों में दर्द या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो उन्हें जांच की भी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में आप होम आइसोलेशन में भी उनका इलाज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
साथ ही घर पर बच्चों को बुखार आने पर प्रत्येक चार-छह घंटे पर पैरासिटामोल 10-15 एमजी/केजी की खुराक दी जा सकती है। वहीं, गले में दर्द या खराश होने पर गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करवा सकते हैं, साथ ही कोई कफ सिरप भी पिला सकते हैं। लेकिन अगर तबियत में सुधार न लगें, तो आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

स्रोत और संदर्भ:
MyGovIndia
https://twitter.com/mygovindia/status/1392757139391737861

अस्वीकरण नोट: यह लेख भारत सरकार के MyGovIndia के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी और विशेषज्ञों की राय के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। अमर उजाला राउटर्स के इस अध्ययन और दवा को लेकर कोई दावा नहीं करता है।  बिना डॉक्टरी सलाह के दवा के इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें