फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: मास्क तो हम सब पहन रहे हैं, लेकिन क्या आपका मास्क दे रहा है पूरी सुरक्षा?

Fri, 09 Jul 2021 09:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय से कोरोना वायरस हमारे बीच में है, जो हर दिन लोगों को संक्रमित करने के अलावा काफी संख्या में लोगों की जान भी ले रहा है। ऐसे में हर किसी को कोविड-19 से जुड़े नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच जो एक चीज शुरुआत से लोगों को कही जा रही है वो है मास्क पहनना, ताकि हम खुद को और सामने वाले को सुरक्षित रख सकें। मास्क पहनने से काफी हद तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बचा जा सकता है। लेकिन आखिर मास्क होना कैसा चाहिए? क्या जो हम मास्क पहन रहे हैं वो सही है? क्या हमारा मास्क पहनने का तरीका बिल्कुल सही है? ऐसे ही कई सावल हैं जो हर वक्त लोगों को परेशान करते रहते हैं, तो चलिए जानते हैं मास्क से जुड़े इन सवालों के जवाब।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क पहनते समय बरतें ये सावधानियां:-

-मास्क को आपको इस तरह से पहनना है, जिससे आपका मुंह, नाक और ठुड्डी अच्छे से कवर हो सके

-मास्क चेहरे पर ढीला न आए, ताकि बार-बार हाथों से उसे ठीक तरह से चेहरे पर बैठना न पड़े।

-चेहरे और मास्क के बीच में गैप न हो, क्योंकि अगर जगह होगी तो वायरस के कण आपके मुंह या नाक में प्रवेश कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 6
Double mask - फोटो : istock
-मास्क ऐसा होना चाहिए, जिसमें आपको सांस लेने में दिक्कत न हो। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के मास्क का ध्यान जरूर देना चाहिए

-बार-बार मास्क को छूने से बचना चाहिए और साथ ही गंदे हाथों से मास्क को नहीं छूना चाहिए

-अगर आप सर्जिकल, कपड़े या अन्य तरह का मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको इन मास्क को एक तय समय के बाद बदल लेना चाहिए और नया मास्क पहनना चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इनमें से कोई भी मास्क चुन सकते हैं आप:-

सर्जिकल मास्क है सही
  • सर्जिकल मास्क तीन लेयर वाला एक मास्क होता है, जिसमें हवा में मौजूद बड़े पॉल्यूशन के कण भी हमारे अंदर नहीं पहुंच पाते। साथ ही ये कोरोना से बचाव में भी उपयोगी है। हालांकि, इस मास्क को एक बार इस्तेमाल के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कपड़े का मास्क भी करता है बचाव
 
  • आजकल आप लगभग हर दूसरे व्यक्ति के चेहरे पर कपड़े वाला मास्क देखते होंगे। ये मास्क सुरक्षित और आरामदायक दोनों होता है। बस ध्यान रहे कि ये मास्क तीन लेयर वाला होना चाहिए। आप चाहें तो इस मास्क के ऊपर सर्जिकल मास्क पहन सकते हैं। वहीं, कपड़े के मास्क को धोकर इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन एक समय के बाद इसे बदल लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एन95 मास्क पहन सकते हैं
  • वैसे तो एन95 मास्क वाल्व वाला होता है, लेकिन आपको इसे बिना वॉल्व के इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हवा बाहर और अंदर आती-जाती रहती है, जिससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। वैसे इस मास्क का इस्तेमाल हेल्थ केयर से जुड़े लोग ही करते हैं। वहीं, इस मास्क को सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें