फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाव: एन95 मास्क पहनने से निकल रहे हैं मुंहासे, तो ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

Sat, 22 May 2021 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना वायरस की पहली लहर और और अब दूसरी लहर भारत में कहर मचा रही है। ऐसे में इस वायरस की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाकर लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है। वहीं, इस वायरस से बचने के लिए एक चीज जो काफी पहले से कही जा रही है, वो है मास्क पहनना। दरअसल, मास्क पहनने से हम काफी हद तक इस वायरस से बच सकते हैं। वहीं, लोग वैसे तो कई तरह के मास्क पहन रहे हैं, लेकिन एन95 मास्क पहनने वाले लोगों के चेहरे पर मुंहासे की समस्या हो रही है। तो चलिए इनसे बचने के उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एन-95 मास्क - फोटो : iStock
साफ-सुथरा मास्क ही पहनें
  • हम जब घर से बाहर किसी जरूरी काम से जाते हैं, तो हम मास्क पहनते हैं। ऐसे में आपको ध्यान देना है कि हमेशा ही आपको साफ-सुथरा मास्क पहनना है। एक ही मास्क को लंबे समय तक नहीं पहनना है। वहीं, अगर आपका मास्क डिस्पोजेबल नहीं है, तो एक बार इस्तेमाल के बाद इसे अच्छे से धोए, फिर सूखने के बाद इसे सैनेटाइज भी जरूर करें। लेकिन एक समय के बाद इस मास्क को भी बदल लेना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कुछ सेकंड के लिए निकालें
  • कोरोना काल में मास्क पहनना बेहद जरूरी है और अब तो वायरस इतना खतरनाक है कि डबल मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में आपको बाहर जाते समय, किसी से मिलते समय आदि मास्क जरूर पहनकर रखना चाहिए। लेकिन आप ऐसा कर सकते हैं कि जब घर पर अपने कमरे में हैं, तो आप मास्क उतार सकते हैं। साथ ही अपनी त्वचा को आराम देने के लिए हर दो घंटे में आप कुछ सेकंड के लिए मास्क निकालकर इसे दोबारा पहन सकते हैं। हालांकि, इस दौरान ध्यान रखें कि आपके आसपास कोई न हो और आप कहीं भीड़ में न हो। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
मुंह अच्छी तरह से धोएं
  • कई बार हमारे चेहरे पर तेल, पसीना और बाकी गंदगी आकर बैठ जाती है, और ऊपर से मास्क पहनने से ये चीजें डबल अटैक करती है। ऐसे में अपने चेहरे पर मुंहासे होने से रोकने के लिए आपको अपने मुंह को नियमित रूप से धोते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा को नमी और पोषण मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा पानी पिएं - फोटो : Pixels
पानी ज्यादा पिएं
  • अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से ये आपको चेहरे पर होने वाले मुंहासे से बचाएगा, फिर चाहे आप कितनी देर तक मास्क पहनते हैं। आपको प्रतिदिन कम से कम तीन से पांच लीटर पानी पीना चाहिए, ताकि आपके शरीर में नमी का स्तर बना रहे।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें