फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कोरोना को हराना है तो इन बातों को नहीं भूलाना है, जानें कैसे रखें अपना और बच्चों का ध्यान

Sat, 03 Jul 2021 05:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus - फोटो : पिक्साबे
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस ने लगभग पूरी दुनिया में कहर मचाया। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक और भारत से लेकर रूस तक, लगभग हर जगह इस वायरस ने अपना खतरनाक रूप दिखाया। बात अगर भारत की ही करें तो यहां तो इस वायरस की दूसरी लहर ने पूरे हेल्थ सिस्टम को ही हिलाकर रख दिया। एक तरफ अस्पतालों में बेड की कमी, तो दूसरी तरफ ऑक्सीजन की किल्लत ने नाजाने कितने मासूम लोगों की जान ले ली। हालांकि, मौजूदा समय में कोरोना के केसों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम पुरानी बातों को भूल जाए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक तो कोरोना अभी भी हमारे बीच में है, तो वहीं दूसरी तरफ कोरोना की तीसरी लहर आने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है।
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अच्छी दिनचर्या का पालन करें
  • कोरोना वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि हम एक अच्छी दिनचर्या का पालन करें। सुबह जल्दी उठें, व्यायाम करें, हेल्दी नाश्ता करें, दोपहर में अच्छा खाना खाएं और रात को भी एक अच्छी डाइट लें। रात को समय पर सोएं और सुबह जल्दी उठें। यही आदत आपके बच्चों को भी फॉलो करनी चाहिए। किसी तरह की दिक्कत होने पर अपने डॉक्टर से जरूर मिलें।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विटामिन-सी जरूरी
  • कोरोना से अगर बचना है, तो हमारी इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए हम विटामिन-सी से युक्त चीजों का सेवन कर सकते हैं। नींबू, संतरा, अनार, कीवी, तरबूज, अंगूर, सेब, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसी चीजों का सेवन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिल सकती है।

4 of 7
Double mask - फोटो : istock
कोविड-19 के नियमों का पालन करें

अगर कोरोना को मात देनी है, तो हमें कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। हम जब भी घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, तो हमें मास्क जरूर पहनना चाहिए। मास्क कोरोना के खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। वहीं, अगर हम डबल मास्क पहने तो ये सिंगल मास्क की जगह पर काफी असरदार माना जाता है। ध्यान रहे कि एक मास्क का ज्यादा इस्तेमाल न करें, और थोड़े-थोड़े समय पर इन्हें बदलते रहें।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
- कोरोना वायरस हमारे शरीर में हाथों के जरिए पहुंच सकता है। इसलिए जरूरी है कि हाथों को साफ रखा जाए। हैंडवॉश, साबुन या फिर सैनिटाइजर के जरिए हाथों को साफ किया जाए। किसी से हाथ मिलाने से बचें, हो सके तो ग्लव्स का इस्तेमाल करें आदि।
विज्ञापन

6 of 7
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
- पहले तो कोशिश की जाए कि घर से बेवजह बाहर न जाया जाए, लेकिन अगर आप दफ्तर जा रहे हैं, घर का सामान लेने बाहर जा रहे हैं या किसी अन्य जरूरी काम से तो आपको ध्यान देना है कि आपको सामाजिक दूरी का ध्यान रखाना है। वहीं, भीड़-भाड़ वाली जगहों से खुद को दूर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
- इसके अलावा हमें कोरोना की वैक्सीन भी लगानी चाहिए। तमाम अफवाहों को दरकिनार करते हुए अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगाएं, क्योंकि ये कोरोना से बचाने में आपको काफी मदद कर सकती है। डॉक्टर से लेकर विशेषज्ञ तक पहले ही कह चुके हैं कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें