नए ओमिक्रॉन वैरिएंट्स की संक्रामकता दर अधिक
- फोटो : Istock
XBB.1.5 वैरिएंट के बारे में जानिए
XBB.1.5 वैरिएंट कोरोना के ओमिक्रॉन फैमिली का ही एक नया सदस्य है जिसकी प्रकृति के बारे में जानना जरूरी है।
- XBB.1.5 वैरिएंट, भारत में पहले से ही देखे गए XBB का ही म्यूटेटेड रूप है।
- प्रारंभिक अध्ययनों के मुताबिक XBB.1.5 की संक्रामकता दर काफी अधिक है। कुछ स्थितियों में इसके कारण गंभीर रोग के मामले भी देखे जा रहे हैं।
- पेकिंग विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक यूनलॉन्ग रिचर्ड काओ के मुताबिक यह वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को चकमा देने में सफल हो सकता है, ऐसे में नए वैरिएंट को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
- XBB.1.5 वैरिएंट की बाइंडिंग क्षमता इसे लोगों को अधिक आसानी से संक्रमित करने में मदद रही है।
- XBB.1.5, अन्य वैरिएंट्स की तुलना में अधिक आसानी से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देकर वैक्सीनेटेड लोगों में भी संक्रमण का कारण बन सकता है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।