फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद अगर नहीं हो रहे साइड इफेक्ट, तो क्या नहीं करेगी असर? यहां समझें आसान शब्दों में

Mon, 07 Jun 2021 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
corona vaccine - फोटो : PTI
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव - 25 वर्ष

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पहली लहर के मुकाबले काफी परेशान किया। जहां एक तरफ काफी ज्यादा संख्या में लोग संक्रमित हुए, तो वहीं इस दूसरी लहर ने काफी ज्यादा लोगों की जान भी ली। वहीं, पहली और दूसरी लहर के समय सिर्फ एक चीज अलग है और वो है कोरोना वैक्सीन। पहली लहर के समय पूरी दुनिया में वैक्सीन नहीं थी, लेकिन मौजूदा समय में लगभग हर देश के पास वैक्सीन उपलब्ध है। बात भारत की करें, तो यहां भी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है और लोग भी इसमें काफी संख्या में भाग ले रहे हैं। वहीं, इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल रहे हैं। लेकिन ये साइड इफेक्ट्स सभी लोगों में नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल घूम रहा है कि अगर कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद साइड इफेक्ट नहीं दिख रहे हैं, तो क्या ये असर नहीं करेगी? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
वैक्सीन लगवाना जरूरी
  • कोरोना वायरस से अगर बचना है, तो हर किसी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरुर लगवानी चाहिए। वैक्सीन लगवाना पूर्ण समाधान तो नहीं, लेकिन संक्रमण न फैले इसलिए ये जरूरी है। मौजूदा समय में जो कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है, वो जोखिम कारकों, गंभीरता, अस्पताल में भर्ती होने की जररूत और मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी साबित हुईं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
वैक्सीन लगवाने के बाद दिख सकते हैं ये लक्षण:-

-बुखार आना
-सिरदर्द होना
-इंजेक्शन लगने वाली जगह पर दर्द होना
-कमजोरी व थकावट महसूस होना
-बदन दर्द होना आदि।

4 of 5
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
अगर साइड इफेक्ट्स न दिखें, तो?
  • कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद अगर किसी के शरीर में साइड इफेक्ट्स नहीं देखने को मिले, तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि उस शख्स के शरीर में वैक्सीन ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है। डॉक्टर्स मानते हैं कि जिस व्यक्ति में साइड इफेक्ट्स दिखते हैं और जिस व्यक्ति में नहीं दिखते हैं। इन दोनों के ही शरीर में कोरोना वैक्सीन बराबर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
  • विशेषज्ञों की मानें तो जब कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के आंकड़ों को देखें, तो पता चलता है कि आधे से ज्यादा प्रतिभागियों को कोरोना वैक्सीन लेने के बाद कोई साइड इफेक्ट नहीं हुए, लेकिन वैक्सीन लेने के बाद वो भी 90 प्रतिशत से अधिक संरक्षित थे। इसका मतलब ये कि साइड इफेक्ट्स हों तो भी ठीक और न दिखें तो भी कोई दिक्कत नहीं। बस हर किसी को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें