कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सबसे बड़ी चुनौती इस बात की है कि व्यक्ति खुद को कैसे स्वस्थ रखें। लोग कैसे इस वायरस के संक्रमण से दूर रहें, क्योंकि हर दिन सामने आते मरीजों के आंकड़े अब हर किसी को डरा रहे हैं। ऐसे में लोग अपने घरों में तो कैद हैं, किसी से मिल नहीं रहे हैं, बाहर भी नहीं जा रहे हैं। बावजूद इसके उनको इस बात का डर है कि कहीं वो इस कोरोना वायरस की चपेट में न आ जाए। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिनके बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डबल्यूएचओ ने बताया। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं।