कोरोना वायरस को लेकर अबतक हजारों शोध, अध्ययन और सर्वे हो चुके हैं। इस वायरस की संरचना और इसके लक्षणों से लेकर मौत के जोखिम तक ढेर सारे तथ्य सामने आ चुके हैं। शुरुआत से ही बताया जाता रहा है कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों, बुजुर्गों और पहले से ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को इससे ज्यादा खतरा है। यानी कि ऐसे लोगों को कोरोना होने पर मौत का जोखिम ज्यादा है। कई शोधों में यह भी बताया जा चुका है कि पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को इसका खतरा ज्यादा है। अब अमेरिका में हुई दो स्टडी इस बात की तस्दीक करते हैं कि गंजे पुरुषों को कोरोना के गंभीर संक्रमण का ज्यादा खतरा है।