फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल: बाजार से सामान लाते समय बरतें ये सावधानी, नहीं तो दबे पांव घर आ सकता है वायरस

Mon, 03 May 2021 05:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में जमकर कहर बरसा रखा है। हर दिन मरीजों का बढ़ता आंकड़ा हर किसी को डरा रहा है। इस बीच लोगों को अपने घरों पर रहने के लिए ही कहा जा रहा है। लेकिन फिर भी लोगों को घर का सामान लेने के लिए अपने घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में हमें काफी सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो ये वायरस हमें भी अपनी चपेट में ले सकता है। तो चलिए आपको उन बातों के बारे में बताते हैं, जिनका ध्यान आपको उस वक्त रखना है जब आप बाजार से सामान घर लेकर आते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
दरअसल, डब्ल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर संक्रमित सतह को छूने के बाद अगर आप अपने हाथों से आंख, मुंह या चेहरे को छूते हैं, तो ये कोरोना वायरस आपके शरीर में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान-
  • अगर आप घर से बाहर सामान लेने नहीं जाते, और घर पर ही सामान मंगाते हैं, तो ऐसे में आपको डिलीवरी देने वाले के संपर्क में नहीं आना है। आपको उससे कहना है कि घर के बाहर वो सामान को छोड़कर चला जाए। इसके बाद आप मास्क और हाथ में ग्लव्स पहनकर उस सामान को लेने जाएं। सबसे पहले सामान को अच्छे से सैनेटाइज करें और इसके बाद ही घर में लाएं। वहीं, जिन ग्लव्स का आपने इस्तेमाल किया, उन्हें बाद में कूड़े के डिब्बे में फेंक दें।

4 of 8
Coronavirus, shopping - फोटो : Pixabay
अगर आप घर के बाहर किसी दुकान या सुपरमार्केट जैसी जगहों पर सामान लेने जाते हैं, तो आपको ध्यान देना है कि आपको मास्क और ग्लव्स पहनकर जाना है। साथ ही अपने पास सैनेटाइजर भी रखना है। वहीं, घर पर सामान लाने के बाद सबसे पहले सामान को सैनेटाइज करें, वहीं धोने वाले सामान को अच्छे से धो लें।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वहीं, जब आप बाहर से सामान लेकर आ रहे हैं, और आपने सारे सामान को अच्छे से धो लिया और सैनेटाइज कर लिया है, तब भी आपको इस सामान को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
वहीं, आप ऐसा भी कर सकते हैं कि घर पर लाए सामान को कम से कम 24 घंटे बाद ही छूएं और इस्तेमाल में लाएं। वहीं, सामान को सैनेटाइज करना बिल्कुल न भूलें।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
कोशिश करें कि आप जो भी सामान लाएं उसे किसी घर पर मौजूद कपड़े के थैले में ही लाएं, जिसे बाद में आप अच्छे से धो लें। वहीं, अगर आप पॉलीथीन में सामान ला रहे हैं, तो आपको इन पॉलीथीन को कूड़े के डिब्बे में डाल देना चाहिए और गलती से भी इनका दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जब आप सारा सामान सैनेटाइज कर दें, तो अपने हाथों को पहले अच्छे से साबुन और पानी की मदद से धोएं और इसके बाद हाथों को अच्छे से सैनेटाइज भी करें। वहीं, अगर आप नहा सकते हैं, तो नहाना भी एक अच्छा उपाय है।

स्रोत और संदर्भ:
https://www.who.int/

अस्वीकरण नोट:  यह लेख डब्ल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अमर उजाला राउटर्स के इस रिपोर्ट को लेकर कोई दावा नहीं करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें