फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: कोरोना के डबल म्यूटेंट वेरिएंट से ऐसे बचाएं अपने बच्चों को, ये सावधानियां बरतना जरूरी

Thu, 20 May 2021 02:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
डॉ. विपिन जैन
बाल रोग विशेषज्ञ 

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण काफी संख्या में हर दिन लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, कई मरीजों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। इन सबके बीच कोरोना का डबल म्यूटेंट वायरस अब बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में अगर बच्चे इसकी चपेट में आते हैं, तो इससे परेशानियां कफी बढ़ सकती है। बच्चों के साथ एक सबसे बड़ी दिक्कत है कि आप उन्हें हर तरह की दवा रेमडेसिविर जैसी दवाएं नहीं दे सकते हैं। ऐसे में कुछ तरीकों की मदद से ही आप अपने बच्चों को इस वायरस से बचाकर रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।  
विज्ञापन

2 of 6
ऑक्सीजन लेता संक्रमित बच्चा - फोटो : अमर उजाला
क्यों है बच्चों को ज्यादा खतरा?

-नए वेरिएंट में इम्यून सिस्टम से बचने की क्षमता
-बच्चों को परिवार के लोगों से संक्रमित होने का ज्यादा खतरा
-एंटीबॉडी के बेअसर होने से बच्चों को खतरा ज्यादा है
-बच्चे हर किसी चीज को छूते रहते हैं, ऐसे में उनके संक्रमित होने का ज्यादा खतरा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये हैं लक्षण

-तेज बुखार 
-ठंड लगना
-खांसी-जुकाम
-सांस की समस्या
-गंध की कमी
-भूख में कमी
-उल्टी-दस्त।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ऐसे रख सकते हैं बच्चों का ख्याल

फल-सब्जियां खिलाएं
  • बच्चों को आप फल और सब्जियां खिला सकते हैं। हरी सब्जियां और मौसमी फल बच्चों को खिलाने चाहिए। बच्चों को बाहर के खाने से दूर रखना चाहिए और उन्हें घर का खाना ही देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
धूप में बिठाएं
  • हर किसी के लिए धूप लेना काफी जरूरी होता है, क्योंकि धूप लेने से विटामिन- डी मिलता है। ऐसे में बच्चों को आप धूप में बैठा सकते हैं, उससे उन्हे फायदा मिल सकता है।

मल्टीविटामिन दें
  • मल्टीविटामिन लेने से विटामिन- ए, सी, डी, ई और के का विकास करने में मदद मिलती है। साथ ही मल्टीविटामिन लेने से मस्तिष्क कोशिकाओं का विकास भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन बातों का भी रखें ध्यान

-बच्चों को मास्क पहनाकर रखें
-बच्चों को बाहर न ले जाएं
-अगर आप बच्चे को किसी जरूरी काम के लिए बाहर ले जा रहे हैं, तो उसे सामाजिक दूरी के बारे में बताएं
-बार-बार हाथ धोने के बारे में बताएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल सिखाएं।

नोट: डॉक्टर विपिन जैन बाल रोग विशेषज्ञ हैं, और एक जाना-माना नाम है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें