कोरोना के इलाज के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आयुष मंत्रालय ने जब उपचार प्रोटोकॉल जारी किया था, तो इसका आईएमए यानी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पुरजोर विरोध किया था। हालांकि मंत्रालय ने स्पष्ट किया था, उपचार प्रोटोकॉल को एलोपैथिक इलाज का विकल्प नहीं बताया गया है। इधर, भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने केवल आयुर्वेदिक दवाओं के जरिए कोरोना संक्रमित मरीज को महज छह दिनों के अंदर स्वस्थ करने में सफलता हासिल की है। स्वास्थ्य शोध पत्रिका 'जर्नल ऑफ आयुर्वेद' में यह केस स्टडी प्रकाशित की गई है। दावा है कि मरीज का इलाज पूरी तरह आयुर्वेदिक दवाओं से किया गया है।